Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022

  खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 बैडमिंटन के फायनल हुए गर्ल्स में देविका को स्वर्ण और नायशा को सिल्वर लड़कों के खिताब पर तेलांगना के लोकेश रेड्डी...

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022

बैडमिंटन के फायनल हुए

गर्ल्स में देविका को स्वर्ण और नायशा को सिल्वर

लड़कों के खिताब पर तेलांगना के लोकेश रेड्डी ने जमाया कब्जा

ग्वालियर /खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के तहत आज कम्पू खेल परिसर स्थित पुलेला गोपीचंद मध्यप्रदेश बैडमिंटन अकादमी में  बैडमिंटन चैंपियनशिप के फायनल मुकाबले हुए । लड़कियों की एकल प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त हरियाणा की देविका सिहाग ने महाराष्ट्र की 14 वर्षीय नायशा कौर भटोये को 19-21 21-18 21-10 से हराकर कड़ा संघर्ष करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की बैडमिंटन चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र की शटलर नायशा को खेलों में अपनी पहली भागीदारी में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

बॉयज एकल इवेंट में तेलंगाना के के लोकेश रेड्डी ने पंजाब के अभिनव ठाकुर को 21-19;15-21;22-20 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत राघव को प्रदेश साथी मनराज सिंह  से वाकओवर मिलने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

बॉयज डबल्स इवेंट में कर्नाटक के निकोलस नाथन राज और तुषार सुवीर ने हरियाणा के सनी नेहरा और मयंक राणा को 22-24; 22-20; 21-15 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। लड़कों की युगल स्पर्धा में कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के दिव्यम अरोड़ा और अर्श मोहम्मद ने जीता, जिन्होंने अपने राज्य के उज्जवल और दक्ष गौतम को 21-19; 21-18 से हराया। लड़कियों के डबल्स फाइनल में हरियाणा की देविका सिहाग और रिद्धि कौर तूर ने तमिलनाडु की धन्या एन और श्रेया बालाजी को 10-21; 21-13; 21-7 से हराया जबकि आंध्र प्रदेश की नव्या कंडेरी और जाह्नवी नम्मी ने तमिलनाडु की कनिष्का जी और सानिया सिकंदर को 21-15; 21-12 हराकर कांस्य पदक जीता।


(खेलो इंडिया मीडिया टीम से प्राप्त रिपोर्ट)

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles