Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

गौशाला आत्मनिर्भर तरीके से संचालित हो सके इसके लिए करें प्रयास - संभागायुक्त दीपक सिंह

गौशाला आत्मनिर्भर तरीके से संचालित हो सके इसके लिए करें प्रयास - संभागायुक्त दीपक सिंह संभागायुक्त ने कोलारस में आदर्श गौशाला का निरीक्षण कि...


गौशाला आत्मनिर्भर तरीके से संचालित हो सके इसके लिए करें प्रयास - संभागायुक्त दीपक सिंह

संभागायुक्त ने कोलारस में आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया

शिवपुरी/ संभागायुक्त दीपक सिंह शुक्रवार को शिवपुरी भ्रमण पर आए और कोलारस के ग्राम दीघौदी में विकास यात्रा में शामिल हुए। विकास यात्रा के बाद कोलारस में आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने कहा की यहां बड़ी संख्या में गोवंश है। ऐसे तरीके निकाले जिससे गौशाला आत्मनिर्भर तरीके से संचालित हो सके। इसमें गाय की नई नस्ल सुधार के लिए पशुपालन विभाग द्वारा प्रयास किए जाएं। इसके अलावा गोमूत्र और गोबर के उपले तैयार करके इसकी मार्केटिंग की जा सकती है। संसाधनों का उपयोग करके आय के स्रोत उत्पन्न करें तब यह गौशाला आत्मनिर्भर तरीके से आगे भी बेहतर ढंग से संचालित हो सकेगी। अभी गौशाला में लगभग डेढ़ करोड़ का खर्च किया गया है। इसके अलावा प्रतिमाह 4 लाख से अधिक की राशि व्यय की जा रही है। आगे भी इसके बेहतर संचालन के लिए सही प्लानिंग से काम करने की जरूरत है। गौशाला के आसपास कि जो भूमि है उसमें चारागाह विकसित किया जाए। इसके अलावा सोलर पैनल लगाकर विद्युत व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles