Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

नपा दुकानों की 31 लाख 67 हजार रूपए की राशि जमा न करने पर बकायादारों के चौराहे पर टांगे बैनर

  नपा दुकानों की 31 लाख 67 हजार रूपए की राशि जमा न करने पर बकायादारों के चौराहे पर टांगे बैनर दिया अल्टीमेटम, 29 तक बकाया राशि नहीं हुई जमा ...

 नपा दुकानों की 31 लाख 67 हजार रूपए की राशि जमा न करने पर बकायादारों के चौराहे पर टांगे बैनर

दिया अल्टीमेटम, 29 तक बकाया राशि नहीं हुई जमा तो अमानत राशि होगी राजसात



शिवपुरी। नगर पालिका द्वारा बनाई गई दुकानों की प्रीमियम राशि जमा ना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है जिसे लेकर 29 दिसम्बर को होने वाली परिषद की बैठक में उक्त बिन्दु को रखा गया है। इससे पूर्व बकायादारों को चेतावनी देते हुए चौराहों पर एक बार पुन: बकायादारों के नामों की सूची टांगी गई है और 29 दिसम्बर की शाम 5:30 बजे तक बकाया राशि जमा करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि अगर तय समय में बकाया राशि जमा नहीं हुई तो बकायादारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ जमा हुई प्रीमियम एवं अमानत राशि राजसात कर दुकानों की पुन: नीलामी की जाएगी। जिन दुकानदारों को चेतावनी जारी की है उनमें कई प्रतिष्ठित नेता भी शामिल हैं। इन 57 लोगों से नगर पालिका को 31 लाख 67 हजार 488 रूपए की राशि लेना शेष है। खास बात यह है कि इन किरायेदारों को दुकान का कब्जा मिल गया है जिनमें वह या तो खुद दुकान चला रहे हैं या उन्होंने उसे भारी भाड़े पर उठा दिया है। इसके बाद भी वह ना तो प्रीमियम राशि और ना ही किराया जमा करा रहे हैं।
चौराहे पर टांगे गए बैनर में जिन बकायादारों के नाम अंकित किए गए हैं उनमें शांति देवी पत्नी पूरनचंद राठौर पर 25500 रूपए बकाया है, आकाश-गोपाल सेजवार 52500, नीलम-बलदेव सिंह 25000, राजेन्द्र-पीडी बैरागी 24531 रूपए, अरशद-अली मोहम्मद पर तीन दुकानों का 121875 रूपए, अलीफ-अजीज खान 38688 रूपए, रणजीत-तुलाराम पर दो दुकानों का 87220 रूपए, रामस्वरूप-करण सिंह आदिवासी 43610 रूपए, गजेन्द्र पुत्र गोविन्द परिहार पर 38482 रूपए, नीलम-महेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया 27554 रूपए, रोहित-सुजान भदौरिया 27554 रूपए, रोहित-मोहन मंगल 63563 रूपए, विपिन-गजानंद नरवरिया 63563 रूपए, इरशाद-दिलशाद पठान 63563 रूपए, हेमंत-महेश प्रसाद अग्रवाल 63563 रूपए, पलक-अंकुर सहगल 63563, कृष्णा देवी-महेश प्रसाद 63563, अभिषेक-बृजेश जैन पर दो दुकानों का 74594 रूपए, विनय-जगदीश प्रसाद 23424 रूपए, लाखन सिंह-बाबू सिंह यादव 23424 रूपए, सूरज सिंह-बाबूसिंह यादव 23424 रूपए, सुनील पर दो दुकानों के 46848 रूपए, धर्मवीर धाकड़ 70000, अरविन्द सिंह चौहान 70000, श्रीराम सोनी 182139 रूपए, सीमा जैन 135792, इरफान खान पर दो दुकानों का 14400 रूपए, नंदकिशोर खटीक 7200 रूपए, रामश्री प्रजापति 7200 रूपए, रमन खटीक 7200 रूपए, वीरेन्द्र माथुर पर दो दुकानों का 144560 रूपए, नंदकिशोर खटीक पर दो दुकानों का 14400 रूपए, अनिल राठौर 7200 रूपए, साधना शर्मा 182139 रूपए, नंदकिशोर खटीक 7200 रूपए, अशोक पाराशर 77280 रूपए, रविन्द्र कुमार सेंगर 77280, अजान खान पर 77280, साबिर खान 77280 रूपए, श्रीराम सोनी 182139 रूपए, संपत आदिवासी 70068, हृदेश कुमार राठौर 53317, राजेन्द्र सिंह वर्मा 97680, जूली चौहान 58224, सोनू शर्मा 66616, कमर सिंह वर्मा 56948, वीर सिंह कोरी पर 70911 रूपए, धर्म सिंह धाकड़ पर 75290 रूपए का बकाया है। इस इन 57 दुकानदारों पर नगर पालिका का 31 लाख 67 हजार 488 रूपए का बकाया है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles