Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

स्टेट में बदमाशों डॉक्टर को जान से मारने की कोशिश

 स्टेट में बदमाशों डॉक्टर को जान से मारने की कोशिश ग्वालियर की पॉश मल्टी सिल्वर स्टेट में बदमाशों ने होम्योपैथी डॉक्टर को जान से मारने की को...


 स्टेट में बदमाशों डॉक्टर को जान से मारने की कोशिश

ग्वालियर की पॉश मल्टी सिल्वर स्टेट में बदमाशों ने होम्योपैथी डॉक्टर को जान से मारने की कोशिश की। दो बदमाश मल्टी के गार्ड को चकमा देकर उनके फ्लैट नंबर - 803 में पहुंचे। उन्होंने डोर बेल बजाई। जैसे ही डॉक्टर राजेश गुप्ता ने दरवाजा खोला, बदमाश ने फायर कर दिया। डॉक्टर ने हाथ अड़ाया तो गोली अंगुली को भेद गई। बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

गोविंदपुरी रोड स्थित सिल्वर इस्टेट के फ्लैट नंबर- 803 में रहने वाले होम्योपैथी डॉक्टर राजेश गुप्ता पर मंगलवार रात दो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली उनके हाथ को भेदती हुई निकल गई। डॉ. गुप्ता के अनुसार वे खाना खाकर टीवी देख रहे थे, तभी डोर बेल बजी।  दरवाजा खोला तो दो युवकों ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान ही बदमाश ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। डॉक्टर ने युवक का हाथ पकड़ लिया। गोली उनकी अंगुली को छूते हुए निकली। गोली की आवाज सुन लोग बाहर निकले तो बदमाश भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस को डॉ. गुप्ता ने बताया कि वे बदमाशों को नहीं जानते हैं। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। जिन बदमाशों ने डॉक्टर पर हमला किया, उन्होंने एंट्री गेट पर शेखर सिकरवार से मिलने की बात कही थी। शेखर डॉक्टर के ठीक ऊपर फ्लैट में रहते हैं। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों के टारगेट में शेखर तो नहीं थे। गलत फहमी में डॉक्टर पर हमला किया हो। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने डॉ. गुप्ता से बात कर से हमलावरों को पकड़ने और उनको सुरक्षा का भरोसा दिया। पुलिस को सोसायटी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया है कि दोनों हमलावर किसी शेखर से मिलने की बात कहकर सोसायटी के अंदर आये थे। वही पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles