Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पार्षदों ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण

  करैरा नगर की जनता पी रही बिना एलम-ब्लीचिंग का गन्दा पानी पार्षद शालिनी सोनी व पार्षद खुशबू यादव ने किया फिल्टर प्लांट का ओचक निरीक्षण करैर...

 



करैरा नगर की जनता पी रही बिना एलम-ब्लीचिंग का गन्दा पानी पार्षद शालिनी सोनी व पार्षद खुशबू यादव ने किया फिल्टर प्लांट का ओचक निरीक्षण

करैरा। तकरीबन एक सप्ताह से शहर के कई मोहल्लों में दूषित जल की आपूर्ति की जा रही है। महुअर नदी से आने वाले गंदे जल को बिना ब्लीचिंग ही नगर परिषद करैरा नलों में आपूर्ति कर रहा है। महिला पार्षदों के औचक निरीक्षण में मामला उजागर हुआ उनका आरोप है कि कमीशन खोरी के चक्कर मे यह समस्या खड़ी हुई है। दूषित जल आपूर्ति से संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।

शहर के कई इलाकों में इन दिनों बेहद दूषित जल की आपूर्ति हो रही है। मटमैला पानी नलों से निकल रहा है। जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। कस्बे के वार्ड 3 में रहने वाले परिवारों ने बताया कि नलों में इतना गंदा पानी निकल रहा है कि इसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता। जिसे लेकर लोग खासा परेशान हैं। यह पानी पीने योग्य नहीं है।

पार्षद शालिनी सोनी एवं पार्षद खुशबू यादव का कहना है कि करैरा नगर परिषद में इस समय कमीशन खोरी के कारण जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे है।  लगातार शिकायतें मिलने पर आज उन्होंने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। जहां बिना ऐलम-ब्लीचिंग  के दूषित पानी की सप्लाई की जा रही थी। ऐलम की जगह राख रखी हुई थी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनको बताया कि दिवाली से स्टॉक मंगवाया गया है लेकिन अभी तक कोई स्टॉक नही आया। प्लांट में गंदगी पसरी हुई थी। पार्षद शालिनी सोनी ने मौके से सीएमओ को फोन किया तो सीएमओ ताराचंद धुलिया बार-बार बात पलटते नजर आए व उन्होंने आज रात में ऐलम आने की बात कही।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles