Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सुरक्षा आधारित गतिविधियों में स्वसहायता समूहों ने की सक्रिय भागीदारी

  स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सुरक्षा आधारित गतिविधियों में स्वसहायता समूहों ने की सक्रिय भागीदारी गुना/दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहर...

 





स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सुरक्षा आधारित गतिविधियों में स्वसहायता समूहों ने की सक्रिय भागीदारी

गुना/दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा आधारित गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिसमें गोनाइल फिनायल एवं टॉयलेट क्लीनर का निर्माण विभिन्न पार्कों की सफाई की जिम्मेदारी इस विषय में अनुबंध कर नगर पालिका से कार्य संपादित कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार विभिन्न सार्वजनिक शौचालय के संचालन का कार्य भी स्वयं सहायता समूह के द्वारा ही संपादित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कपड़े के थैलों का निर्माण विभिन्न मंदिरों से निकले हुए फूलों के अपशिष्ट से सुगंधित साबुनों का निर्माण किया जा रहा है। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में जिला शहरी विकास अभिकरण के श्री आदित्य सिंह अपर कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन नेतृत्व में तथा श्री सतीश श्रीवास्तव सिटी मिशन मैनेजर के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह बेहतर से बेहतर कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद राघोगढ़ विजयपुर में नगर परिषद आरोन, नगरपरिषद चाचौड़ा बीनागंज, नगर परिषद मधुसूदनगढ़ तथा नगर परिषद कुंभराज में कार्य संपादित हो रहा है।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles