Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आदर्श मां की निर्मिती विश्वमांगल्य सभा का लक्ष्य: डॉक्टर अनुराधा के पी यादव

  आदर्श मां की निर्मिती विश्वमांगल्य सभा का लक्ष्य: डॉक्टर अनुराधा के पी यादव कोलारस में हुआ विश्व मांगल्ए सभा द्वारा विशाल मातृ सम्मेलन कोल...



 





आदर्श मां की निर्मिती विश्वमांगल्य सभा का लक्ष्य: डॉक्टर अनुराधा के पी यादव


कोलारस में हुआ विश्व मांगल्ए सभा द्वारा विशाल मातृ सम्मेलन

कोलारस /विश्व में मांगल्य सभा के लोक प्रतिनिधि परिवार विभाग द्वारा कोलारस विधानसभा का विशाल मातृ सम्मेलन स्थानीय स्नेह बिहारी गार्डन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया संगठन की अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख कंचन राय,गुजरात- राजस्थान एवं दिल्ली की क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा देशमुख,मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री पूजा पाठक,संगठन की उत्तर भारत की संयोजिका डॉ अनुराधा के पी यादव एवं कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती विभा वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उपस्थित रही। सर्वप्रथम कार्यक्रम में नागपुर से पधारे विशेष नृत्य नाटिका दल द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें वीर शिवाजी महारानी लक्ष्मी बाई एवं लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से जुड़े किरदारों को प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। शक्ति गान की प्रस्तुति अशोकनगर से आई मुस्कान रघुवंशी द्वारा की गई। इसके बाद अतिथियों द्वारा संगठन के विषय पर प्रकाश डाला गया जिसमें सर्वप्रथम उत्तर भारत संयोजिका डॉ अनुराधा के पी यादव द्वारा कहा गया कि संगठन का उद्देश्य एक आदर्श मा की निर्मिती करना है। साथ ही उन्होंने संगठन किस तरह कार्य करता है व संगठन के चल रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया। इसके पश्चात क्षेत्र सङ्गठन मंत्री पूजा पाठक द्वारा विश्वमांगल्य सभा का कार्य परिचय दिया गया। अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख कंचन राय ने लोकप्रतिनिधी परिवारों की भूमिका के विषय का प्रतिपादन किया तथा क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा देशमुख द्वारा लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग की योजना के बारे में सभी को बताया गया अंत में कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती विभा वीरेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर शिवपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज राम जी व्यास, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे,गुना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर सिमरन रंधावा,अध्यक्ष जनपद पंचायत शिवपुरी श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय माताएं बहने उपस्थित रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles