Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जनपद पंचायत मुरैना के सभागार में महिलाओं को जागरूक किये जाने के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

जनपद पंचायत मुरैना के सभागार में महिलाओं को जागरूक किये जाने के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया मुरैना /राष्ट्रीय विधिक सेवा प्र...



जनपद पंचायत मुरैना के सभागार में महिलाओं को जागरूक किये जाने के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

मुरैना /राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजाराम भारतीय, जिला न्यायाधीश श्री कैलाश शुक्ल के मार्गदर्शन में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किये जाने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 6 दिसम्बर मंगलवार को जनपद पंचायत मुरैना के सभागार में महिलाओं को जागरूक किये जाने के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेश शर्मा ने बताया कि महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किये जाने हेतु उपस्थित महिलाओं को महिलाओं के समग्र विकास जैसेः- महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, आर्थिक विकास, कौशल उन्नयन, डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता एवं लोक अदालत आदि के बारे में भी बताया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग मुरैना के अधिकारियों द्वारा भी शासन की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ महिलाओं के लिए उपयोगी हेल्पलाईन नम्बर के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मुरैना श्रीमती निशा शंखवार, धरती संस्था के संचालक श्री देवेन्द्र भदौरिया एवं अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles