Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों में सदैव जनसेवा का भाव प्रमुख रहा : यशोधरा राजे सिंधिया

  भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों में सदैव जनसेवा का भाव प्रमुख रहा : यशोधरा राजे सिंधिया भाजपा का ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों क...

 



भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों में सदैव जनसेवा का भाव प्रमुख रहा : यशोधरा राजे सिंधिया

भाजपा का ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों के विधानसभा प्रशिक्षण पांचों विधानसभा में संपन्न 

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्धारा ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग ​करैरा, पोहरी, कोलारस, बदरवास, पिछोर व शिवपुरी में आयोजित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण 28 से 30 नवंबर तक हुआ। प्रशिक्षण के लिए महामंत्री सोनू बिरथरे को जिला प्रभारी व उपाध्यक्ष पवन जैन को सहप्रभारी बनाया गया। इसी के साथ विधानसभा वार वर्ग संचालन समिति, वर्ग प्रमुख और वर्ग व्यवस्था प्रमुख भी बनाए गए थे। 


शिवपुरी में ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों के विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधी सदैव सेवाभावी होते हैं क्योंकि संगठन में पद का अर्थ केवल सेवाभाव है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं को प्रधानसेवक कहते हैं। वहीं, भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीति निर्माण में जनसेवा का भाव सदैव प्रमुख होता है।   

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों का जीवन बदलने का काम करती है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक हमारी सरकार की योजनाओं को लाभ मिले, इसमें सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमारे जनप्रतिनिधियों की है। भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों और वोटबैंक में एक बड़ा वर्ग योजनाओं के हितग्राहियों का है। भाजपा सरकार की योजनाओं से कोई भी घर अछूता नहीं है। हर योजना, हर घर तक पहुंची है, जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हितग्राहियों से संपर्क करें और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोडे़ं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजनों को दिलाने के लिए हर जनप्रतिनिधी हमेशा की तरह कटिबद्ध रहें।

 

जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने बताया कि शिवपुरी विधानसभा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम सत्र को पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, द्धितीय सत्र को अरूण चतुर्वेदी, तृतीय सत्र को राघवेंद्र कुशवाह, चतुर्थ सत्र को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश नारायण गुप्ता ने संबोधित किया। प्रशिक्षण चार वर्गों में आयोजित किया गया जिसमें हम भाजपा में क्यों, सोशल मीडिया का उपयोग, जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन संगठन विस्तार एवं सृदृढ़ीकरण में हमारी भूमिका व ग्राम स्वराज में जनभागीदारी का महत्व महिला एवं युवाओं की भूमिका विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। 


करैरा में प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्रसिंह यादव पूर्व बीज निगम अध्यक्ष भाजपा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अभिनंदन त्यागी, घनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक भांडेर, नरेंद्र बिरथरे पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ने संबोधित किया। वर्ग का सफल संचालन वर्ग प्रमुख भाजपा करैरा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा द्धारा दिया गया। वर्ग का सफल संचालन वर्ग प्रमुख भाजपा जिला महामंत्री गगन खटीक द्धारा किया गया


पिछोर विधानसभा ग्रामीण निकाय जन प्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में नरेंद्र बिरथरे राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, शैलेंद्र बरूआ, व प्रदेश सह संयोजक अभिनंद त्यागी, महेंद्र यादव रहे। वर्ग का सफल संचालन वर्ग प्रमुख भाजपा जिला मंत्री मनीष अग्रवाल द्धारा किया गया।


कोलारस विधानसभा ग्रामीण निकाय जन प्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, प्रदीप औदीच्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया रहे जिन्होंने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। वर्ग का सफल संचालन वर्ग प्रमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष से विपिन खेमरिया द्धारा किया गया।


पोहरी विधानसभा ग्रामीण निकाय जन प्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में सुरेंद्र सिंह जाट जिलाध्यक्ष भाजपा श्योपुर, आईटी सेल संयोजक गणेश धाकड़, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील रघुवंशी मौजूद रहे जिन्होंने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी। वर्ग का सफल संचालन वर्ग प्रमुख भाजपा जिला महामंत्री से पृथ्वीराज जादौन द्धारा किया गया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles