Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह आज

  शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह 03 दिसम्बर को आज (03 दिसम्बर) जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का औपचारि...

 


शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह 03 दिसम्बर को

आज (03 दिसम्बर) जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का औपचारिक पदभार संभालेंगे अमित भार्गव

       शिवपुरी /शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में म.प्र. सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित भार्गव आज (03 दिसम्बर) औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगें। उक्ताशय की जानकारी देते हुए शासकीय पी.जी. कॉलेज शिवपुरी के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने बताया कि आज दिनाँक 03 दिसम्बर 2022 को दोपहर 01:00 बजे जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित भार्गव औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगें। इस अवसर पर गरिमापूर्ण पदभार ग्रहण समारोह विवेकानन्द सभागार में आयोजित होगा। उक्त समारोह में शहर के इस मौके पर जिले में निवासरत  मंत्री,विधायक दर्जा प्राप्त मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष जनपद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष नगर पालिका,नगर परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष मोर्चो के जिलाअध्यक्ष प्रकोष्ठों के जिलासंयोजक, विधायक पूर्व विधायक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित कॉलेज स्टाफ वह छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे 

 गौरतलब है कि म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग ने वर्षों बाद गणमान्य नागरिक श्रेणी से जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के रूप में अमित भार्गव का हाल ही में कुछ समय पूर्व मनोनयन किया है।

*मुस्कान शेख का भी होगा अभिनंदन*

          न्यूजीलैण्ड में कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग कॉम्पटिशन में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली शिवपुरी की बेटी मुस्कान शेख का भी इस अवसर पर कॉलेज द्वारा सार्वजनिक अभिनन्दन किया जाएगा।

*आजादी के अमृत महोत्सव पर संगोष्ठी का कार्यक्रम भी होगा आयोजित*

     महाविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का कार्यक्रम भी प्रातः 11 बजे से आयोजित है, इसके मुख्य वक्ता लेखक, विचारक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव होंगें।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles