Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़खेड़ा

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़खेड़ा  में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न शिवपुरी / कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं सामाजिक न्याय वि...






नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़खेड़ा

 में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

शिवपुरी / कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक एम.के.जैन के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत गतदिवस ग्राम पंचायत मुढ़खेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कलापथक दल के प्रमुख कलाकार विनोद श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि कैसी भी परिस्थितियां आएं हमें नशा वृत्ति से न केवल स्वयं दूर रहना है बल्कि आमजन मानस को भी इसकी जद में आने से बचाना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने सभी को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर समुदाय, परिवार, मित्र एवं समाज को नशा मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई। 

इस अवसर पर शिक्षक लोकेश पाराशर, कलापथक दल के कलाकार हरिलाल पारोलिया, मणिशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं माजूद थे।

समाचार क्रमांक 135/2022

[25/12, 18:29] Pro Jakir: समाचार

सुशासन दिवस के उपलक्ष में आयुष मेले का आयोजन

प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया आयुष पद्धति का लाभ

शिवपुरी 25 दिसंबर 2022/ अभी 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया गया। रविवार  25 दिसंबर को सुशासन दिवस के उपलक्ष में आयुष मेले का आयोजन हुआ। यहां मानस भवन में स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी लाइव प्रसारण हुआ। सभी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को सुना। शिविर में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयुष पद्धति के बारे में सभी को जानकारी दी।

आयुष पद्धति के लाभ को दर्शाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें औषधीय पादपों का चित्रण किया गया था। आयुष मेले में विशेषज्ञ द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। योगाभ्यास और योग से होने वाले लाभ को दर्शाने के लिए योग का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि वैदिक साहित्य में आयुर्वेद का पर्याप्त वर्णन है जो सामाजिक विकास, आध्यात्मिक विकास, पारिस्थितिक संतुलन और बीमारियों को रोकने और ठीक करने की जानकारी देता है। उनमें से एक महत्वपूर्ण पहलू स्वास्थ्य है। प्राचीन समय के लोग जाने-अनजाने में आयुर्वेद को चिकित्सा के रूप में प्रयोग करते हैं। आयुर्वेद का सार्वजनिक लाभ, आगे की खोज के लिए भी आधार तैयार करेगा। 

जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि आजकल के खानपान में हमें मिलावट युक्त भोजन मिल रहा है। पहले  व्यक्ति सुबह उठता था, व्यायाम करता था, खेतों में भी मेहनत करता था, साधारण भोजन और सेहतमंद खाता था। आज का खानपान बहुत ही दोषपूर्ण हो गया है। हृदय रोग,ब्लड प्रेशर सहित अन्य रोगों के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। हमें फिर से स्वस्थ रहने के लिए पुरानी पद्धति के हिसाब से खानपान का उपयोग करना होगा। योग्याभ्यास करना चाहिये। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉक्टर अनिल वर्मा ने सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। डॉक्टर बृजेश भार्गव, डॉक्टर धर्मेंद्र दीक्षित सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles