Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की टार्च रैली का आयोजन 23 जनवरी 2023 को

  खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की टार्च रैली का आयोजन 23 जनवरी 2023 को गुना /प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 11 फ...

 


खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की टार्च रैली का आयोजन 23 जनवरी 2023 को

गुना /प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 27 खेलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला एवं खरगौन में किया जाना है। इन खेलों की प्रारंभ की श्रृंखला में भोपाल स्थित शोर्य स्मारक से माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 07 जनवरी 2023 को खेलों इंडिया यूथ गेम्स- 2022 की मशाल, शुभंकर एवं थीम सांग लांच का आयोजन गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च भोपाल से दिनांक 14.01.20123 से प्रारंभ होकर हर जिले में प्रस्थान करेगी जिसका समापन भोपाल में होगा। 

गुना जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च दिनांक 23 जनवरी 2023 को आयेगी। जिसके सफल आयोजन हेतु आज अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक जिला गुना की अध्यक्षता में प्रातः 11:00 बजे पुलिस कन्टोल रूम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डी.एस.पी. मुख्यालय, यातायात प्रभारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना, एन.सी.सी.एवं एन.एस.एस. प्रभारी अधिकारी एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में टार्च की सुरक्षा एवं स्वागत करने हेतु रूट मार्ग का निर्धारण किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च रैली का स्वागत पैची, बीनागंज में करने के उपरांत सरस्वती शिशु मंदिर के मुख्यद्वार ए0बी0 रोड पर प्राप्त किया जावेगा। जिसके उपरांत ए0बी0 रोड होते हुये जगत होटल के सामने से गुरूद्वारे के सामने से होते हुये शास्त्री पार्क, लक्ष्मीगंज, सदर बाजार कोतवाली के सामने से सुगन चौराहा होते हुये सदर बाजार से हाट रोड से हनुमान चौराहा, पुलिस पेटोल पंप, संजय स्टेडियम तक जावेगी तथा टार्च रैली का स्वागत पाटई एवं म्याना में भी किया जावेगा। 

टार्च रैली में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खिलाडी़ तथा समाज के सभी वर्गो महिला, पुरूष सभी आयु के नागरिक, दिव्यांग तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस. तथा खिलाडी आदि शामिल रहेगें। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च रैली में जिले के गणमान्य नागरिक एवं खिलाडियों से अपील की गयी है कि वह अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लें तथा खेल संघ एवं निजी संगठन जो भी टार्च का स्वागत करना चाहते हैं वह इसकी जानकारी खेल और युवा कल्याण विभाग में देवें। ताकि स्वागत हेतु उनका स्थल चिन्हित कर टार्च का स्वागत कराया जा सकेगा।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles