Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

26 जनवरी की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

26 जनवरी की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन शिवपुरी/ आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्स...


26 जनवरी की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

शिवपुरी/ आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोतवाली शिवपुरी के समीप स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शाम 6 बजे से आयोजित किया जायेगा। भारत पर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पारम्परिक रूप से लोक रुचि के गायन लोक, भक्ति, सुराज, आजादी के तराने, वादन और नर्तन जनजातीय एवं लोक कला इत्यादि कार्यक्रम शामिल किये जायेंगे।

कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का कार्यक्रम भोपाल के सुप्रसिद्ध कलाकार संदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही अशोकनगर के विशाल केवट एवं उनके साथियों द्वारा ढिमरयाई एवं कांगड़ा लोकनृत्य का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में होने वाले भारत पर्व कार्यक्रम में शिवपुरी के निवासियों को देशभक्ति गायन एवं अद्भुत कला संस्कृति देखने का अवसर मिलेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लें। इस मौके पर स्वाधीनता संग्राम पर केन्द्रित प्रदर्शनी स्वराज संस्थान तथा मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी, जनसंपर्क द्वारा लगाई जायेगी। भारत पर्व एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव के लोगो सहित आकर्षक होर्डिंग्स तथा फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles