Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

ईसागढ़ पुलिस ने टावर का सामान एवं ₹2 लाख नगदी के साथ छह आरोपी किए गिरफ्तार

  ईसागढ़ पुलिस ने टावर का सामान एवं ₹2 लाख नगदी के साथ छह आरोपी किए गिरफ्तार  प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदोरिया ने किया खुल...

 



ईसागढ़ पुलिस ने टावर का सामान एवं ₹2 लाख नगदी के साथ छह आरोपी किए गिरफ्तार 

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदोरिया ने किया खुलासा 

ईसागढ़ /पुलिस द्वारा अद्भुत अनोखी टावर चोरी का खुलासा 

छह आरोपियों  मय टावर सामग्री मय वाहन क्रमांक up78 सीएन 6899 एवं ₹2 लाख रुपए नगद सहित गिरफ्तार कुल कीमत करीब 15 से 18 लाख रुपए 

दिनांक 20 जनवरी 2023 को फरियादी अजय सिंह चौहान पुत्र गोविंद सिंह चौहान उम्र 33 साल निवासी एरिया मैनेजर रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड गुप्ता कॉलोनी एबी रोड द्वारा ग्राम  पिपरोद के टावर अज्ञात 5 से 6 लोगों द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी उक्त रिपोर्ट पर से अप क्र. अपराध क्रमांक 23/2023 धारा 379 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसके संबंध में  पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल द्वारा अपराध का माल मसरूका एवं अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया एवं थाना प्रभारी दीप्ति तोमर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिप रो द से जो टावर चोरी हुआ है उसको एक ट्रक भरकर ले जा रहा है जो झांसी हाईवे की तरफ रहे हैं उक्त सूचना के तहत एक करने हेतु गठित की गई टीम को किया गया मुख्य द्वारा बताए अनुसार झांसी हाईवे पर एक व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ की गई तो उसने टावर चोरी करने का जरूर स्वीकार किया बाद में अपने साथियों के बारे में बताया कि उक्त लोग ढाबे पर खाना खा रहे हैं और टीम द्वारा ग्राम किशोरी गया टावर की सामग्री एवं वाहन क्रमांक यूपी 78 cn 6899 को जप्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया उक्त आरोपियो के द्वारा ग्राम कालीटोर  का टावर चोरी कर कानपुर उत्तर प्रदेश में बेचने बताया गया आरोपियों से पूछताछ में बताया गया कि हम लोग उत्तर प्रदेश से सस्ती कीमत कपड़े बेचने के लिए गांव-गांव में घूमकर सरकार जहां टावर लगे होते हैं उनकी रेट भी करके उनके फोटो खींचकर अपने साथियों को उस टावर की लोकेशन बता देते थे उसके बाद हम लोगों में से कुछ लोग कंपनी के कर्मचारी बन कर आते हैं और जिस मालिक जगह में टावर लगा रहता उसके साथ कंपनी का कर्मचारी बन कर धोखाधड़ी कर उस टावर को निकाल कर चोरी कर ले जाते हैं उक्त कार्रवाई में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी  दीप्ति तोमर जोगेन्द्र सिंह यादव हरि सिंह तोमर अंगद सिंह दोहरे पुष्पराज यादव महेन्द्र सिंह लोधी मकबूल अली रूपेन्द्र तोमर राम कुमार साहु अन्केश नीरज सक्सेना की अहम भूमिका रही पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदोरिया द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए ईसागढ़ पुलिस को नगद इनाम देने की घोषणा की है

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles