Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

तेज रफ्तार का कहर भीषण सड़क हादसे में सगे भाई-बहन की मौत, 5 अन्य गंभीर घायल

  तेज रफ्तार का कहर भीषण सड़क हादसे में सगे भाई-बहन की मौत, 5 अन्य गंभीर घायल                                              नरवर/नए साल के पह...

 




तेज रफ्तार का कहर भीषण सड़क हादसे में सगे भाई-बहन की मौत, 5 अन्य गंभीर घायल                                              नरवर/नए साल के पहले दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है.यहां नरवर थाना क्षेत्र के नरवर भितरवार रोड पर मगरोनी कृषि उपज मंडी के सामने दो बाईकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई.दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गई.वहीं इस हादसे दोनों बाइकों पर सवार 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है.सभी घायलों को उपचार के लिए पहले नरवर फिर शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज सहित ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


नए साल पर मंदिर दर्शन करने निकले थे दोनों बाइक सवार


जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के थाना करईया ग्राम रिठौनन सेहू के रहने वाले तीन दोस्त गोलू रजक, अखिलेश ओझा, कामेश योगी नववर्ष की पहली तारीख को नरवर का किला घूमने और पसर देवी माता के दर्शन करने बुलट पर सवार होकर आ रहे थे इधर करैरा तहसील के श्यामपुर काली पहाड़ी का रहने वाला अभिषेक प्रजापति अपनी तीन बहिन खुशबू प्रजापति, कीर्ति प्रजापति, लाली प्रजापति को लेकर नववर्ष की पहली तारीख को लखेश्वरी माता के दर्शन करने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला हुआ था। इसी दौरान मगरौनी चौकी क्षेत्र की अनाज मंडी के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से भीषड भिड़तं हो गई इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए पहले शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज पहुचाया गया जहां खुशबू प्रजापति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शेष घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहाँ से तीन गंभीर घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया। नरवर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles