Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जन्मदिन के बहाने भाजपा जिला अध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन

  शिवपुरी / भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया है बाथम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं और उनके इष्ट मित्रों द्व...

 


शिवपुरी / भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया है बाथम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं और उनके इष्ट मित्रों द्वारा शहर को बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है यहीं से पता चलता है कि राजू बाथम भाजपा में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को शिवपुरी में भाजपा के जिलाध्यक्ष के पद पर दो साल बीत गए है। इससे पहले वह मछुआ वोर्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी रहे है। परंतु यह पहली बार है कि उनके जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। पूरे शहर में उनके समर्थकों ने बैनर पोस्टर लगवाए है। माधव चौक चौराहे को पूरी तरह से बेनरों से पाट दिया गया है।

जिसके चलते यह यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस जन्मदिन के बहाने भाजपा जिलाध्यक्ष शिवपुरी की राजनीति में अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे है। क्योंकि इससे पहले आज ​तक उन्हें इस तरह से जन्मदिन की बधाईयां नहीं दी गई है। साथ ही अब कुछ महीनों बाद विधानसभा का चुनाव है। जिसके चलते कही यह विधानसभा की तैयारी तो नहीं है। जो कि यहां शक्ति प्रदर्शन कर अपनी फैन फॉलोइंग दिखाई जा रही हो। हांलाकि कारण जो भी हो उनकी पॉपूलरटी के ग्राफ में इतनी शानदार बढोत्तरी देखने को मिली है यह अपने आप में उनकी उपलब्धी है। स्वतंत्र शिवपुरी परिवार की और से उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां। वह हमेशा ऐसे ही उचाईओं को छूते रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles