सफलता की कहानी खुशियों की दास्तां मत्स्य पालन व्यवसाय से श्री देशराज सिंह की आय में हुयी दस गुना वृद्धि गुना / हितग्राही का नाम :...
सफलता की कहानी
खुशियों की दास्तां
मत्स्य पालन व्यवसाय से श्री देशराज सिंह की आय में हुयी दस गुना वृद्धि
गुना /
हितग्राही का नाम :- श्री देशराज सिंह
मोबाईल नंबर :- 9993284735
पता :- सिरसी
योजना का नाम :- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
विभाग का नाम :- मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग
दिये गये लाभ का विवरण :- तालाब निर्माण
लाभ से पूर्व आर्थिक पृष्ठभूमि :- कृषि भूमि से वार्षिक आय रू. 50,000/-
लाभ के बाद वर्तमान स्थिति :- मछली पालन से वार्षिक आय रू. 6,00,000/-
वर्तमान स्थिति :- पूर्व की आय से 10 गुना अधिक लाभ।
कहानी
मेरा नाम देशराज है। मैं ग्राम सिरसी जिला गुना का निवासी हॅू। मैं पूर्व में लगभग 1 बीघा भूमि में कृषि कार्य करता था। जिसमें मुझे वार्षिक आय 50,000 हजार रूपये होती थी। मेरे द्वारा मत्स्य विभाग गुना से संपर्क किया गया। जिसमें उन्होनें मुझे 1 बीघा जमीन में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 0.1 हेक्टेयर बायोफ्लोक निर्माण कराया गया। जिसमें मुझे हर वर्ष 05 लाख रूपये की आमदनी हो रही हैं। मेरी आय में लगभग 10 गुना वृद्धि हो गयी हैं। में बहुत खुश हॅू तथा विभागीय योजना को धन्यवाद देता हॅू।
No comments