Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया, बांटी मिठाइयां

  कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया, बांटी मिठाइयां शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम क...

 





कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया, बांटी मिठाइयां

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सुबह हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक द्धारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया गया। मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का मलाओं-पुष्प गुच्छ, केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया। 

भाजपा ​जिलाध्यक्ष को बधाईयां देने का तांता रात 12 बजे से ही लग गया था। रात के समय ही उनके चाहने वालों ने घर पहुंचकर केक काटवाकर जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सुबह के समय कोर्ट रोड चौराहे पर स्थित हनुमान चौराहे पर पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक द्धारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया गया। सुंदरकांड के बाद जिलाध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुंचे यहां युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत कर आतिशबाजी चलाई। त्री मुकेश चौहान, पीजी कॉलेज अध्यक्ष अमित भार्गव, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, शुभ्रा शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।  बाद प्रसादी का वितरण किया गया।  इस अवसर पर जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा द्धारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जिलाध्यक्ष राजू बाथम के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष राजू बाथम के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के कार्य को गति देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 38 से मनोज रजक को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मनोज रजक वार्ड क्रमांक 38 से निर्दलीय पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ते हुए 250 से अधिक वोट प्राप्त किए थे। आज जिला अध्यक्ष राजू बाथम के जन्मदिवस के अवसर पर मयंक दीक्षित जिला महामंत्री युवा मोर्चा के नेतृत्व में राजू बाथम ने अपने सानिध्य में मनोज रजक को भाजपा को सदस्यता दी। इसके बाद करौंदी कॉलोनी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह के नेतृत्व में करोंदी आदिवासी बस्ती में पहुंचकर बच्चों और महिलाओं के साथ केक काटकर, बिस्किट, चॉकलेट एवं मिष्ठान का वितरण किया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles