Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

लोकतंत्र का लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ मुरैना में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया

लोकतंत्र का लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ मुरैना में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया   कार्यक्रम में हुई रंगारंग आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां  म...








लोकतंत्र का लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ मुरैना में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया  

कार्यक्रम में हुई रंगारंग आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 

मुरैना /74वें गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ मुरैना में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। यह पर्व जीवाजीगंज के टाउनहॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले, नगर निगम कमिश्नर श्री संजीव कुमार जैन, एसडीएम मुरैना श्री एलके पाण्डेय, जिला शिक्षाधिकारी श्री एके पाठक, पार्षगण, सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।                                            

लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ के अवसर पर राष्ट्रीय एवं देशभक्ति पूर्ण गायन (सुगम संगीत) सुश्री अंशिका चौहान के द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिसमें मुरैना शहर के श्रोतागणों ने सराहा। सुश्री अंशिका चौहान ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, गजल एवं गाने की धुन से लोगों को मंदमुक्त कर दिया। सुश्री चौहान ने साथ छूटेगा कैसे मेरा आपका, जब घर बन गया मेरा आपका......, जी भरकर देख फिर भी बढ़ी आरजू मुलाकात की......, हमको अपने भारत की मिट्टी से प्यार है...., की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में धर्मपाल सोनी ने याद रहे कुरबानी, फिरंगियों ने की मनमानी झण्डा ऊँचा रहे हमारा की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में हरमोनिया पर मीरा वैष्णव, सिन्तोसाइजर पर हीतेश पचौरी, तवेला पर शाहरूख खांन, ढोलक पर बसीम खांन और सारंगी पर सलमान खांन ने प्रस्तुति दी। 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरैना की छात्राओं ने इस धरा और गगन के लिये हम जियेंगे, मरेंगे वतन के लिये.. की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह सिकरवार ने किया और आभार प्रदर्शन नगर निगम द्वारा किया गया। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles