Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

गीता आदिवासी ले रही है शासन की योजनाओं का लाभ

  सफलता की कहानी गीता आदिवासी ले रही है शासन की योजनाओं का लाभ शिवपुरी /मध्यप्रदेश शासन से गरीब आदिवासी महिलाओं के लिए शाक-सब्जी, दूध, फल आद...

 


सफलता की कहानी

गीता आदिवासी ले रही है शासन की योजनाओं का लाभ

शिवपुरी /मध्यप्रदेश शासन से गरीब आदिवासी महिलाओं के लिए शाक-सब्जी, दूध, फल आदि के लिए एक हजार रुपए की राशि दी जाती है। जिससे वे अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर सके। इसके साथ ही शासन द्वारा अन्य योजनाएं भी संचालित की गई है जो आमजन को लाभ पहुंचा रही है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में कारगर साबित हो रही है। इसी ही एक कहानी ग्राम पंचायत हातोद कोटा निवासी गीता आदिवासी पत्नी सिकंदर आदिवासी की है। जो शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने परिवार को आर्थिक सशक्त बना रही हैं। 

गीता आदिवासी बताती है कि उनकी उम्र 48 वर्ष है। बलारी मां स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। उन्हें शासन द्वारा आदिवासी महिलाओं को शाक-सब्जी, दूध, फल आदि के लिए दी जाने वाली पोषण आहार की राशि एक हजार रुपए प्राप्त हो रही है। जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हें गैस चूल्हा भी मिला है। वे बताती है कि मेरे परिवार को शासन द्वारा राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। हम सब अब भोजन की चिंता से मुक्त हुए है। इसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles