'' राष्ट्रीय गीत'' की शुरूआत के साथ हुए कार्यालय में कामकाज प्रारंभ गुना /मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार गुना कलेक्ट्र...
''
राष्ट्रीय गीत'' की शुरूआत के साथ हुए कार्यालय में कामकाज प्रारंभ
गुना /मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार गुना कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त विभागीय कार्यालयों के समन्वयन से कार्यालय की शुरूआत राष्ट्रीय गीत ''वंदे मातरम'' तथा राष्ट्रगान ''जन-गण-मन'' के सामुहिक गायन से की गयी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक ने सामुहिक रूप से राष्ट्रगीत ''वंदे मातरम'' एवं राष्ट्रगान ''जन-गण-मन'' गाया। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments