Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सरकार की मंशा, खेल प्रतिभाएं निखरे एवं आगे बढें-प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह

सरकार की मंशा, खेल प्रतिभाएं निखरे एवं आगे बढें-प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च मशाल रिले का स्वागत इंडोर स्टेडियम...












सरकार की मंशा, खेल प्रतिभाएं निखरे एवं आगे बढें-प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च मशाल रिले का स्वागत

इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण                                          श्योपुर /प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च मशाल रिले के श्योपुर पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि खेल प्रतिभाएं निखरे एवं आगे बढें, इस हेतु खेलों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल आयोजन कर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। शासकीय पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित टार्च मशाल रिले के स्वागत कार्यक्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री कैलाश नारायण गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, प्राचार्य महाविद्यालय डॉ एसडी राठौर, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मनोज सर्राफ, सदस्य श्री दिनेश दुबोलिया, श्री पूरण आर्य, श्री कौशल शर्मा, श्री श्यामसुन्दर जाट, एसडीएम श्री मनोज गढवाल, जिला खेल अधिकारी श्री अरूण सिंह चौहान एवं टार्च मशाल रिले लेकर श्योपुर पहुंचे श्री राजकुमार प्रजापति एवं श्री शिवकुमार तोमर आदि उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह द्वारा इस दौरान 1 करोड की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण भी किया। 

प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि खेल सुविधाओं के विकास से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते है। प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा खेलो के विकास पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। खेलों की सुविधाएं विकसित होने से श्योपुर जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का अधिक विकास कर सकेंगे। पीजी कॉलेज में इनडोर स्टेडियम से खिलाड़ियों को बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, टेबिल टेनिस आदि खेलो की सुविधाएं विकसित की गई है, इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित होने का अधिक अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस क्रम में विधायक कप का आयोजन भी किया जा रहा है। 

पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम प्रदेश के युवा खिलाडियों को आगे बढने के लिए प्रेरित करेंगा। श्योपुर जिले में निरंतर खेल की सुविधाएं विकसित हो रही है। इडोर स्टेडियम से खिलाडियों को सुविधा मिलेगी, उन्होंने कहा कि ढेगदा में 14 करोड की लागत से निर्माणाधीन 400 मीटर ट्रेेक की सुविधा भी एथिलिट खिलाडियों को शीघ्र उपलब्ध होने वाली है। 

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर रूप से खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। श्योपुर में विभिन्न खेलो के तहत निरंतर रूप से प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा है। इससे खिलाडियों को आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ एसडी राठौर द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा इंडोर स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ ओपी शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles