Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

स्वच्छता चौपाल में हुई “स्वच्छता एक सामाजिक दायित्व“ पर चर्चा

स्वच्छता चौपाल में हुई “स्वच्छता एक सामाजिक दायित्व“ पर चर्चा शिवपुरी/ जिला प्रशासन, नगर पालिका के सान्निध्य में स्वच्छता अभियान अपना शिवपुर...



स्वच्छता चौपाल में हुई “स्वच्छता एक सामाजिक दायित्व“ पर चर्चा

शिवपुरी/ जिला प्रशासन, नगर पालिका के सान्निध्य में स्वच्छता अभियान अपना शिवपुरी भी होगा स्वच्छता में नंबर 01 अंतर्गत अथ युवा फाउंडेशन के माध्यम से जागरूकता संवाद पहल “स्वच्छता चौपाल“ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आज का विषय रहा “स्वच्छता एक सामाजिक दायित्व“ रहा। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के समीर गांधी, महिला शक्तिशाली संगठन के रवि गोयल, शिवपुरी एकता फाउंडेशन के शाहिद खान तथा जेसीआई से किरण उप्पल उपस्थित रहे। संचालन अथ युवा फाउंडेशन डायरेक्टर डॉ.देवेंद्र दांगी ने किया।

समीर गांधी ने कहा कि स्वच्छता को व्यक्तिगत दायित्व के रूप में समझा जाए तो शहर की सफाई की राह आसान हो सकती है, उन्होंने शहर में शुरू हुए स्वच्छता संवाद की तारीफ करते हुए कहा कि कम से कम हम बैठकर चर्चा तो शुरू कर रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि स्वच्छता भारतीय संस्कृति का आधार है, हमें उस आधार से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने ये भी बताया कि इसमें शहर के आम जन को भी भागीदारी निभानी चाहिए ताकि ये एक जन अभियान बन सके।

रवि गोयल ने बताया कि उनकी संस्था बच्चों और माता बहनों के सुपोषण के लिए पिछले  कई सालों से कार्य कर रही है और व्यवहार परिवर्तन एक सतत प्रक्रिया है धीरे धीरे शहर बदलेगा, स्वच्छता भी लोगों की आदत हो जाएगी। शाहिद खान ने बताया कि उनकी संस्था कुछ समय से स्वच्छता पर काम कर रही है, वो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करते हैं और कोविड में उन्होंने स्वच्छता को एक मुहिम की तरह भी चलाया था। किरण उप्पल ने स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी को प्रमुख आयाम बताया की महिलाओं को शहर के जागरूकता अभियान में आगे आना चाहिए।

श्रोताओं ने भी कई तीखे सवाल किए, श्रद्धा ने कहा कि हम हमेशा सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल, सरकारी व्यवस्था को कोसते रहते हैं, वास्तव में हम में ही तो सरकार निहित है, हम अपने स्तर पर जिस दिन ठान लेंगे की ये शहर साफ होना चाहिए तो फिर ये लक्ष्य प्राप्त हो ही जायेगा। उन्होंने कहा की यात्रा खुद से शुरू करनी होगी। कार्यक्रम में आई सुपोषण सखियों एवम अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी।

संवाद में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भी रहे, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बनवारी धाकरे ने कहा कि हम इस मुहिम का स्वागत करते हैं, और ऑटो में बैठने वाली हर सवारी को हम शिवपुरी की स्वच्छता मुहिम से जोड़ेंगे। डॉ.दांगी ने आज के सत्र को समाप्ति की ओर ले जाते हुए कहा कि इंदौर शहर एक दिन में नंबर नहीं बना, पर उस शहर ने कभी तो चलना शुरू किया होगा, आज हमने भी चलना शुरू किया है, और हमारे अपने नागरिक दायत्त्वों से हम भी उस लक्ष्य तक पहुंचेंगे। हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को क्या देना चाहते हैं हमें सामूहिक चिंतन करने की ज़रूरत है।                                                                                                                                                                              

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles