Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने राजस्व भवन और कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

  संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने राजस्व भवन और कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण ग्वालियर/ गौरवशाली गणतंत्र का शीर्ष उत्सव ...

 



संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने राजस्व भवन और कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

ग्वालियर/ गौरवशाली गणतंत्र का शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यहाँ संयुक्त राजस्व भवन प्रांगण में संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने सभी शासकीय सेवकों को 74वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर आम जन की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया। 

ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर बने कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय सेवकों से कहा कि कलेक्ट्रेट जिले की सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था होती है, इसलिए इस ध्येय के साथ काम करें कि कोई भी व्यक्ति यहां से निराश न लौटे। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ  दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान भी किया।

बसंत पंचमी एवं गौरवशाली गणतंत्र दिवस की सुखद बेला में आयोजित हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री एच बी शर्मा, एसडीएम श्री  विनोद सिंह, श्री अनिल बनबारिया, श्री के के सिंह गौर, श्री अश्वनी रावत व डिप्टी कलेक्टर श्री यूनिश कुर्रेशी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

जिले में शहर से लेकर गाँव-गाँव तक गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles