Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

  विकास यात्रा (ग्वालियर पूर्व)  वार्ड-21 में लगभग 7 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन  बीज एवं फार्म विकास निगम ...

 




विकास यात्रा (ग्वालियर पूर्व) 

वार्ड-21 में लगभग 7 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री गोयल की अगुआई में निकली विकास यात्रा 

ग्वालियर / विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व में विकास यात्रा पांचवें दिन वार्ड-21 के अंतर्गत मेला दुल्लपुर चबूतरे से सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। इसके बाद विकास यात्रा पंचशील नगर, त्रिमूर्ति नगर, इन्द्रमणि नगर, प्रगति बिहार होते हुए सीताराम कॉलोनी से बगिया हनुमान नगर पहुंची। यहाँ से विभिन्न गलियों में होते हुए नारायण बिहार में सायं 5.00 बजे जनचौपाल एवं सभा के रूप में समापन हुआ । पाँचवे दिन की विकास यात्रा में लगभग 7 करोड़ 41 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। 

बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल ने अधिकारियों से नारायण विहार कॉलोनी को शासन के प्रावधानों के अनुसार वैध कॉलोनी बनाने की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने नारायण बिहार मुरारी गोदाम के पास की गली में पेयजल व सीवर की समस्या का समाधान कराने के लिये भी कहा। 

 इस विकास यात्रा में प्रमुख रूप से बीज निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल सहित  सर्वश्री विनोद शर्मा, जयप्रकाश राजौरिया, सुमन शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, उमेश भदौरिया, ब्रजेश श्रीवास, प्रीती संजू परमार, रेखा त्रिपाठी, अरविन्द शर्मा, बैजनाथ घुरैया, सत्तन कुशवाह, बंटी त्यागी, डा. नीतेश शर्मा, गिर्राज कंसाना, राजकुमार यादव, राजकुमार दुबे, डा. अशोक राजपूत, अनिल सिसोदिया, जय बाथम, नरेश माहौर, गौरव तिवारी, ओमप्रकाश बेनीवाल, पिण्टू जादौन, नन्दू चैहान प्रकाश गुर्जर, आशाराम गौड़, राजवीर तोमर, रवि शर्मा, मोहम्मद आबिद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारीगण भी विकास यात्रा में शामिल थे । 

छठवें दिन यानि 10 फरवरी को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 23 में  विकास यात्रा पहुँचेगी। यह विकास यात्रा नदीपार टाल तृप्ती नगर तिराहे से प्रारंभ होकर - नदीपार टाल- राठौर संतर श्रीनगर कॉलोनी होते हुए कबीर कॉलोनी से गौतम नगर होते हुए 60 फुटा रोड से द्वारिकाधीश कॉलोनी से जगजीवन नगर होते हुए संजय नगर अरब साहब की दरगाह होते हुए जनचौपाल सभा एवं समापन  सुरेश नगर मल्टी पर होगा। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles