Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

वार्ड 23 में एक करोड़ 13 लाख लागत के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन

  विकास यात्रा (ग्वालियर पूर्व) वार्ड 23 में एक करोड़ 13 लाख लागत के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन  बीज निगम के अध्यक्ष श्री गोय...

 



विकास यात्रा (ग्वालियर पूर्व)

वार्ड 23 में एक करोड़ 13 लाख लागत के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

बीज निगम के अध्यक्ष श्री गोयल की अगुआई में विभिन्न बस्तियों में पहुँची विकास यात्रा 

ग्वालियर / विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व में छठवे दिन वार्ड-23 में नदीपार टाल तृप्ति नगर तिराहे से बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। इसके बाद नदीपार टाल-राठौर संतर श्रीनगर कॉलोनी, कबीर कॉलोनी से गौतम नगर, 60 फुटा रोड, द्वारिकाधीश कॉलोनी व जगजीवन नगर होते हुए संजय नगर अरब साहब की दरगाह पहुंची। इसके बाद सायंकाल सुरेश नगर मल्टी पर जनसभा एवं चौपाल आयोजन के साथ छठवे दिन की विकास यात्रा का समापन हुआ। 

विकास यात्रा के दौरान तृप्ति नगर नदी पार टाल में 24 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का बीज निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल ने भूमिपूजन किया । 

छठवे दिन इस यात्रा के दौरान वार्ड के अंतर्गत 68 लाख की लागत की 3 सड़कों का लोकार्पण, 4  लाख की लागत का  नलकूप खनन का लोकार्पण तथा 42 लाख की लागत के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया । 

विकास यात्रा में प्रमुख रूप से म.प्र.बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, मण्डल अध्यक्ष उमेश भदौरिया, बंटी त्यागी, सत्तन कुशवाह, पूर्व पार्षद शिवराम जाटव, पोहप सिंह जाटव, अर्जुन जाटव, शिवपाल गुर्जर, राजू गुर्जर, राकेश रजक, नरेन्द्र मौर्य, नरेन्द्र खटीक, हरी भगवान रघुवंशी, शिवा त्यागी, श्रीमती पुष्पा तोमर, श्रीमती गीता मेवाफरोश, सीमा माहौर, सरोज पवैया, विनोद जाटव सहित भाजपा के सैंकड़ों ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं सहित जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारीगण भी विकास यात्रा में शामिल थे । 

11 फरवरी को वार्ड-18 में पहुँचेगी विकास यात्रा 

11 फरवरी को विकास यात्रा ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-18 में पहुँचेगी। विकास यात्रा का एकत्रीकरण - सिंधिया मूर्ति शताब्दीपुरम से प्रारंभ होगा। इसके बाद लखमीपुर - सी सेक्टर, जी सेक्टर, महाराजपुरा से संधू मेरिज गार्डन से होली चाईल्ड स्कूल, राधापुरम एवं राजराजेश्वरी गार्डन, आदित्यराज होटल से आदित्यपुरम पहुँचेगी। सायंकाल जनचौपाल सभा एवं समापन आदर्श नगर में होगा। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles