Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

श्योपुर में 46.43 एवं विजयपुर में 01 करोड से अधिक के कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण

  श्योपुर में 46.43 एवं विजयपुर में 01 करोड से अधिक के कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण श्योपुर /श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौ...


 




श्योपुर में 46.43 एवं विजयपुर में 01 करोड से अधिक के कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण

श्योपुर /श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान 46.43 लाख के तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 01 करोड से अधिक के विकास, निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में आज विकास यात्रा हिरनीखेडा, नारायणपुर, बम्मोरी जाट, बाडीखेडा, अलापुरा, बालापुरा आदि ग्रामों में पहुंची। विकास यात्रा के दौरान एसडीएम श्री मनोज गढवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, भाजपा जिला महामंत्री श्री गिरधारी बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायतो के पदाधिकारी उपस्थित रहें। 

श्योपुर विधासनसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान 46.43 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, जिनमें नारायणपुरा ग्राम में 3.80 लाख के सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण, 8.04 लाख का बाउन्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, हिरनीखेडा में 5.15 लाख के नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण, बादीखेडा में नाली निर्माण कार्य लागत 2 लाख रूपये का भूमिपूजन, ग्राम अलापुरा में 5.19 लाख के बाउन्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का लोकार्पण, 9 लाख के नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा ठिकरिया से बाजरली तक 5 लाख की लागत से ग्रेवल रोड निर्माण का भूमिपूजन, बालापुरा में 5.95 लाख के नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं 2.30 लाख के नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है। 

 विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान 01 करोड 05 लाख 60 हजार रूपये के विकास, निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। बडागांव में 14.98 लाख के बाउन्ड्रीवाल निर्माण, 6.20 लाख के सीसी रोड निर्माण, वीरपुर में 25.05 लाख के अमृत सरोवर निर्माण, 5.39 लाख के पुलिया निर्माण, गढी में 2.66 लाख के पेवर ब्लॉक निर्माण, खितरपाल में 9.99 लाख के तलैया निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार वीरपुर में 3.43 लाख के सामुदायिक स्वच्छता परिसर, संकुल केन्द्र भवन लागत 10 लाख रूपये, उपचा में 14.99 लाख के सीसी रोड निर्माण एवं 7 लाख के रपटा निर्माण, मढा में 5.46 लाख के नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। विकास यात्रा के दौरान विजयपुर क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल मेवरा, भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविन्द सिंह जादौन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री परीक्षित धाकड, एसडीएम श्री नीरज शर्मा आदि अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पंचायतो के पदाधिकारी उपस्थित थे।  


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles