Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 47 में निकाली विकास यात्रा

  दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 47 में निकाली विकास यात्रा  ग्वालियर/ विकास यात्रा के बाहरवें दिवस पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क...

 



दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 47 में निकाली विकास यात्रा 

ग्वालियर/ विकास यात्रा के बाहरवें दिवस पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 47 में लक्कडखाना पुल से प्रारंभ हुई जहां सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चैधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद श्री जीतेन्द्र मुदगल, पार्षद श्रीमती ममता अजय तिवारी, श्री संजीव पोतनीस, श्री मोहित जाट ने वार्ड की विभिन्न गलियों मंे भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की।

          इस अवसर पर पूर्व सभापति, श्री राकेश माहौर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल मखीजानी, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री सुधीर गुप्ता, श्री सतीश बोहरे, श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री किशन मुदगल श्री सतीश साहू सहित सम्मानित वरिष्ठ नेता गण मातृशक्ति, कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

        दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 47 लक्कड़खाना पुल प्रारंभ होकर नाला पट्टा, जगन भाई की गली, बापू डंडी की गोठ, सब्जीमण्डी, सात भाई की गोठ से लक्कड़खाना पुल तक संचालित हुई। यात्रा के समापन अवसर पर विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन के साथ लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित देवी स्वरूप कन्याओं, आयुष्मान भारत कार्ड, मजदूरी कार्ड, राशन पर्ची सहित अन्य शासन की योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया।

        विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उटारखाना आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया गया। वहीं माधौगंज थाना परिसर में सफाई कार्य करते हुए नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिए। साथ ही सात भाई की गोठ शा.मा. विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से विभिन्न जानकारियां ली।

यात्रा के दौरान नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान, सीसीओ श्री कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विकास यात्रा के दौरान मिल रहीं पीएचई की शिकायतों का तत्काल किया जा रहा है निराकरण 

          सहायक यंत्री श्री केसी अग्रवाल ने बताया कि विकास यात्रा के दौरान लश्कर पश्चिम क्षेत्र क्रमांक 1 के अंतर्गत पीएचई से संबंधित मिल रहीं शिकायतों एवं यात्रा से पूर्व मिल रहीं शिकायतों का त्वरित निराकरण पीएचई अमले द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सूबे की गोट में नवीन चेम्बर कवर लगाया गया। सराफा बाजार राम राम बोलिए के पास पाईप लाइन संधारण का कार्य कराया गया। टोपे वाला मोहल्ले में नवीन नलकूप पर मोटर स्ािापना का कार्य किया गया तथा 4 नलकूप के क्षतिग्रस्त पैनल बाॅक्स बदले गए इसके साथ ही वार्ड 51 राधा विहार काॅलोनी में हनुमान बांध पर चेम्बर कवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।  

आज की विकास यात्रा वार्ड क्र. 48 में

  कल दिनांक 17 फरवरी 2023 को विकास यात्रा वार्ड क्र. 48 में गाढ़वे की गोठ माधवगंज थाना से प्रारंभ होकर मामा का बाजार मेन रोड़ से हेमसिंह की परेड गोमती की पड़ी से हरदौल तिराहा तक संचालित होगी। यात्रा के दौरान आपागंज आंगनबाड़ी तथा शा. उचित मूल्य की दुकान निरीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण हरदौल तिराहा पर किया जाएगा।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles