Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मस्तराम रावत की गिर गाय को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कार स्वरूप 51 हजार की राशि दी गई

मस्तराम रावत की गिर गाय को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कार स्वरूप 51 हजार की राशि दी गई शिवपुरी/ मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्ग...






मस्तराम रावत की गिर गाय को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कार स्वरूप 51 हजार की राशि दी गई

शिवपुरी/ मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत जिले में भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिए पुरस्कार योजना का क्रियान्वयन जिला स्तर पर 13 एवं 14 फरवरी को सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर रोड शिवपुरी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया। योजना अंतर्गत प्रतियोगिता में विकासखण्डों से भारतीय उन्नत नस्ल की गाय जिनका 6 लीटर से अधिक दुग्ध उत्पादन हो ऐसी दुधारू गायों की टैगिंग यूनिक आईडी से हो एवं उसकी समस्त जानकारी इनाफ पोर्टल पर दर्ज हो भाग लेने के लिए पात्र है। 

विकासखण्डों से प्राप्त 24 आवेदकों में से दुग्ध उत्पादन के आधार पर 10 गायों का वरियता सूची अनुसार चयन किया गया। 13 फरवरी की सुबह और शाम तथा 14 फरवरी को सुबह इस प्रकार कुल तीन समय के दुग्ध उत्पादन के आधार पर विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम बामौर निवासी मस्तराम रावत की गिर गाय (17.897 लीटर) को प्रथम स्थान एवं पुरस्कार स्वरूप 51 हजार की राशि दी गई। ग्राम बड़ागांव निवासी गोपाल सिंह गुर्जर की साहीवाल गाय (17.456 लीटर) को द्वितीय स्थान एवं 21 हजार रूपए की राशि तथा ग्राम जागती निवासी अशोक सिंह गुर्जर की साहीवाल गाय (16.197 लीटर) को तृतीय स्थान एवं पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रूपए की राशि दी गई। शेष सात प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदाय किए गए। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजू बाथम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपसंचालक डॉ.एम.सी.तमोरी द्वारा सभी उपस्थित गणमान व्यक्तियों एवं पशुपालकों का आभार व्यक्त किया गया। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles