विकास यात्रा के लिए विधानसभावार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी किये गये नियुक्त गुना/मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल के निर्द...
विकास यात्रा के लिए विधानसभावार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी किये गये नियुक्त
गुना/मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार, दिनांक 05 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक "विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए० द्वारा विकास यात्राओं के जिले में सुव्यवस्थित संचालन अंतर्गत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी से समन्वय कर, विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास/लोकार्पण/हितलाभ वितरण नियमानुसार कराकर, जानकारी उपलब्ध कराने एवं सहयोग हेतु तत्काल प्रभाव से निम्नानुसार, जिला स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश अनुसार विधानसभा गुना हेतु श्री वीरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), गुना तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, गुना (नगरीय क्षेत्र), श्री गौरव खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गुना (ग्रामीण क्षेत्र), श्री संजीत श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत आरोन (ग्रामीण क्षेत्र) नियुक्त किये गये हैं।
विधानसभा बमोरी हेतु नोडल अधिकारी श्री जीएस बैरवा तहसीलदार बमोरी तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री राकेश शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी (ग्रामीण क्षेत्र) नियुक्त किये गये हैं।
विधानसभा चांचौडा हेतु नोडल अधिकारी श्री विकास कुमार आनंद अनुविभागीय अधिकारी (रा०) चांचौडा तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री भगवान सिंह भिलाला मुख्य नगर पालिका अधिकारी चांचौडा, श्री पूरनसिंह कुशवाह मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुंभराज एवं मधुसूदनगढ तथा श्री महेन्द्र घनघोरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चांचौडा नियुक्त किये गये हैं।
विधानसभा राघौगढ हेतु नोडल अधिकारी सुश्री आर०अंजली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राघौगढ तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री हरीश श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरोन, श्री शैलेन्द्र यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ़ तथा श्री संजीत श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरोन निुयक्त किये गये हैं।
No comments