Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

गृह मंत्री ने सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के गौपालकों केा किया सम्मानित

  गृह मंत्री ने सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के गौपालकों केा किया सम्मानित गायों केा गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ दतिया  / मध्यप्रदे...

 गृह मंत्री ने सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के गौपालकों केा किया सम्मानित

गायों केा गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

दतिया  / मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने बुधवार को सर्वाधिक दूध देने वाली  गायों एवं उनके गौ पालकों को पुरस्कृत किया। गृह मंत्री ने गायों को गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गौ-वंश का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। भारतीय गौ-वंश को बढ़ावा देने एवं संर्वधन हेतु तथा लोगों को गोपालन के प्रति रूझान बढ़ाने हेतु इस प्रकार की प्रतियोगिताएं शासन द्वारा आयोजित की गई है। जिसमें अधिक से अधिक गौ पालकों केा भाग लेना चाहिए। आयोजित प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध देने वाली भारतीय उन्नत गौ-वंशीय दुधारू गाय दतिया जनपद के ग्राम पठरा के गौपालक श्री शत्रुघन सिंह पुत्र श्री नाजर सिंह गुर्जर की गिर नस्ल की गाय द्वारा अधिकतम 16.372 औसत लीटर दूध देने पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रूपये की राशि जबकि, नगरपालिका दतिया क्षेत्र के रामसहाय पुत्र सीताराम श्रीवास्तव की गिर नस्ल की गाय द्वारा 16.186 लीटर दूध देने पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 21 हजार की पुरस्कार राशि और ग्राम भागौर निवासी श्री राजेश पुत्र रामसिंह यादव की हरियाणा नस्ल की गाय द्वारा 16.052 औसत लीटर दूध उत्पादन पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 11 हजार की राशि सहित प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदाय किए गया।

कार्यक्रम के शुरू में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के उपसंचालक डाॅ. जीदास ने बताया कि योजना के तहत गिर साइवल हरियाणा नस्ल की गायों के गौपालकों ने आवेदन किया था। जिसमें प्रतियोगिता के दौरान छह गौपालक ने ही भाग लिया। जिसमें सर्वाधिक औसत दूध उत्पादन के आधार पर गठित समिति द्वारा तीन गायों को चयन किया गया।   इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेगुला, श्री योगेश सक्सेना, श्री जीतू कमरिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पशु विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे 

जगन्नाथ पुरी के लिए विशेष ट्रेन से तीर्थ यात्री आज होगे रवाना

दतिया/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के तीर्थ यात्री 16 फरवरी 2023 को अपरान्ह 4 बजे रेल्वे स्टेशन दतिया से विशेष ट्रेन द्वारा जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री  रूपेश उपाध्याय ने जगन्नाथ पुरी के लिए जाने वाले यात्रियों से आग्रह किया है कि वे रेल्वे स्टेशन पर समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

खुशियों की दांस्ता 

श्रीमती अंजना देवेन्द्र पटेल केा बेटी सिया की शिक्षा एवं शादी की नहीं करनी होगी अव चिंता

दतिया / राज्य सरकार द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना उन परिवारों के लिए जिनके यहां बेटियों ने जन्म लिया है उनके लिए वरदान सावित हो रही हैं। योजना में मिली सहायता से कारण गरीब परिवारों केा बेटियों की पढ़ाई लिखाई के साथ अब शादी की भी चिंता नहीं है। यह सब संभव हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना से।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संत रविदास की जंयती से प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्रा बुधवार को प्रदेश के गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र के नेतष्त्व में दतिया विधान सभा क्षेत्र के ग्राम भिटी में पहुंचने पर गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत गांव की श्रीमती अंजना देवेन्द्र पटेल की पुत्री कुमारी सिया पटेल को एक लाख 18 हजार की सहायता राशि प्रदाय की। इस मौके पर कुमारी सिंया की मां अंजना पटेल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भांजियों के मामा श्री शिवराज सिंह चैहान ने लाडलियों को लखपति बना दिया है। अब बेटियां परिवार के लिए बोझ  नहीं बल्कि वरदान सावित हो रही हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि भांजियों के मामा श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपनी भंाजियों की  पढाई लिखाई से लेकर शादी तक की व्यवस्था की है। इसके लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी येाजना में मिली सहायता के लिए हम सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सहित प्रदेश के गष्हमंत्री एंव क्षेत्रीय विधायक डाॅ. नरोत्तम मिश्र के अति आभारी हैं। ग्राम भिटी में लाडली लक्ष्मी येाजना के तहत 55 बालिकाओ को खाते में 78 लाख 65 हजार की राशि जमा कराई गई है।

                                                 



No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles