Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

विकास यात्रा में जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा सहयोग

  विकास यात्रा में जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा सहयोग  मुरैना /मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक श्री बी.डी. शर्मा के म...

 




विकास यात्रा में जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा सहयोग 

मुरैना /मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक श्री बी.डी. शर्मा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उम्मेदगढ़ बांसी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भैसरोली ने जौरा जनपद पंचायत के विधानसभा क्षेत्र सुमावली में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकास यात्रा का शुभारंभ संत श्री रविदास जी की जयंती 5 फरवरी 2023 से प्रारंभ की, नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति द्वारा सहयोग किया जा रहा है।  

विकास यात्रा का नेतृत्व एमपी एग्रो के अध्यक्ष श्री ऐदल सिंह कंषाना एवं जनपद पंचायत जौरा के अध्यक्ष श्रीमती प्रिया नरेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा जनपद के अन्य कर्मचारी के सहयोग से चल रही है। जनपद अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गई कि हमारे किसान भाइयों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 एवं मुख्यमंत्री द्वारा 4000 जोड़कर कुल 10 हजार रूपये वार्षिक दिया जाता है, लेकिन हमारी बहन इससे वंचित हैं तो मुख्यमंत्री ने अपनी बहनों को 1 हजार रूपये प्रति माह के हिसाब से 12 हजार रूपये प्रति वर्ष दिया जाएगा। जिससे हमारी बहनें भी परेशान न हो। इसके बाद कई महिला एवं पुरुषों को सहायता राशि का भी वितरण किया गया था। विकास यात्रा में कई प्रकार की समस्याओं को तुरंत निपटारा भी किया गया। विकास यात्रा का प्रारंभ ग्राम नंद गंगोली से होकर मोधना जवाहर होते हुए बागचीनी घुर्रा एवं बरौली में जाकर सम्पन्न हुई। इस विकास यात्रा में नवांकुर संस्था उम्मेदगढ़ बांसी के श्री विष्णु सिंह तोमर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव योगेंद्र सिंह सिकरवार एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles