Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

छावनी क्षेत्र मुरार को सिविल एरिया घोषित कराने को लेकर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह

  छावनी क्षेत्र मुरार को सिविल एरिया घोषित कराने को लेकर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री क...

 



छावनी क्षेत्र मुरार को सिविल एरिया घोषित कराने को लेकर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह 

ग्वालियर / छावनी क्षेत्र मुरार को सिविल एरिया घोषित कराने को लेकर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने नईदिल्ली में मुलाकात की। 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेंट के दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने आग्रह किया कि छावनी क्षेत्र मुरार के निवासियों को सिविल एरिया न होने से समुचित मूलभूत सुविधायें नहीं मिल पा रही हैं। इस क्षेत्र को सिविल एरिया घोषित करने की मांग लम्बे समय से हो रही है। उन्होंने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी कि छावनी क्षेत्र मुरार की सीमा एवं उसके भीतर स्थित पॉलीगोन का सीमांकन कार्य किया जा चुका है। राजस्व रिकॉर्ड 1940 के आधार पर संयुक्त सर्वे दल द्वारा यह कार्य पूर्ण कर प्रधान निदेशक रक्षा संपदा रक्षा मंत्रालय दक्षिण कमान पुणे को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। श्री कुशवाह ने इस कार्य को जल्द से जल्द स्वीकृति दिलाकर गजट नोटिफिकेशन कराने का आग्रह किया। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles