Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

विकासखंड शिवपुरी के ग्राम पिपरसमा मे मनाया सरसों प्रक्षेत्र दिवस

विकासखंड शिवपुरी के ग्राम पिपरसमा मे मनाया सरसों प्रक्षेत्र दिवस शिवपुरी/ ग्राम पिपरसमा में संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन (सरसों) अतंर्...




विकासखंड शिवपुरी के ग्राम पिपरसमा मे मनाया सरसों प्रक्षेत्र दिवस

शिवपुरी/ ग्राम पिपरसमा में संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन (सरसों) अतंर्गत प्रक्षेत्र सह कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भा.कृ.अनु.प-अटारी जोन 9, जबलपुर के निर्देशानुसार संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन अंतर्गत जिले में सरसों का क्षेत्रफल एवं उत्पादकता बढ़ाने के उद्धेश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा कलस्टर का चयन कर विभिन्न ग्रामों में प्रदर्शन डाले गये। 

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.पुनीत कुमार ने संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के अतंर्गत सरसों (प्रजाति गिरिराज) के प्रदर्शनों का अवलोकन कर प्रदर्शनों का महत्व विस्तार से समझाया एवं किसानों को सरसों की उन्नत तकनीकी खेती एवं सामयिक सलाह के साथ किसानों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों ने सरसों से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी का लाभ लेते हुए रबी फसल में अन्य तकनीकी सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में 80 से अधिक किसानों की भागीदारी रही। 

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ.ए.एल.बसेड़िया, वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) प्रभारी संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिहलन ने किया एवं सरसों की उन्नत प्रजाति का प्रचार-प्रसार हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ.एम.के.भार्गव, वरिष्ठ वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) एवं डॉ.पुष्पेंद्र वैज्ञानिक (पादप प्रजनन) ने प्राकृतिक खेती/मिलेट्स जागरूकता एवं सरसों का उन्नत बीज तैयार करने की विस्तार से किसानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचयात पिपरसमां के सरपंच हक्के धाकड़ की गरिमामय उपस्थिति रही।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles