Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बसई में स्टापेज होने पर ट्रेन को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बसई में स्टापेज होने पर ट्रेन को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना  दतिया  / दतिया जिले के ...










गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बसई में स्टापेज होने पर ट्रेन को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना 

दतिया  / दतिया जिले के बसई रेल्वे स्टेशन पर आज से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का स्टापेज शुरू होने से क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। 

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बसई रेल्वे स्टेशन पर स्टाॅपेज शुरू होने पर बिलासपुर चली छत्तीगढ़ एक्सप्रेस को बसई रेल्वे स्टेशन पर हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री पीयूष बंसल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बसई में ट्रेन का स्टापेज क्षेत्र की महती आवश्यकता थी। क्षेत्र के लोगों को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का लाभ मिलेगा इस मौके पर रेल्वे बोर्ड के  मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री आशाुतोष, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशि कान्त त्रिपाठी एवं जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे। 

नारी का जहां सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है - डाॅ. नरोत्तम मिश्र 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार कर रही है कार्य 

गृह मंत्री विकास यात्रा दौरान आठ गांवों में पहुंचे 

दतिया  / मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता वहां संस्कृति का उत्थान होता है। माँ का जीवन में विशेष महत्व है। माँ के पैर छूने से ब्रम्हा विष्णु और महेश के दर्शन हो जाते है। इसलिए हम नारी के पूजन में विश्वास रखते है। 

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र के नेतृत्व में दतिया विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के नौवे दिन ग्राम बसई, लखनपुर, ठकुरपुरा, सतलौन, जैतपुर, वरधुंवा, सांकली, नयाखेड़ा में निकाली गई। गृह मंत्री विकास यात्रा के दौरान आयोजित सभाआंे को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने इस मौके पर शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनसे मिले लाभ के संबंध में भी ग्रामीणां से चर्चा कर जानकारी ली। 

सालौन में 47 लाख के नवीन सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया लोकार्पण 

गृह मंत्री ने इस दौरान शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को हितलाभ प्रदाय कर विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। ग्राम सतलौन में 43 लाख की लागत से नवीन सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी लोकार्पण किया। 

गृह मंत्री डाॅ. नरोतत्तम मिश्र ने विकास यात्रा के दौरान गांव-गांव सभाआंे को संबोधित करते हुए कहा कि नारी का जहां सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है। माँ के पैर छूने से ब्रम्हा विष्णु एवं महेश के दर्शन हो जाते है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में माँ का विशेष महत्व है। गृह मंत्री ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके उत्थान के लिए अनेको योजनाओं एवं कार्यक्रम संचालित किए है। उन्होंने बताया कि बालिका के जन्म से लेकर उनके विवाह तक की सारी जिम्मेदारी शिवराज सरकार ने ली है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत् बालिकाआंे को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी प्रकार सभी महिलाआंें को लाड़ली बहन योजना के तहत् एक वर्ष में 12 हजार रूपये की राशि उनके खातों में जमा कराई जायेगी। इसके लिए मार्च तक सभी बहिने बैंकों में अपन खाता खुलवायें जिससे अप्रैल माह में आवेदन पूर्ण कराकर मई माह से राशि उनके खातों में आना शुरू हो जायेगी। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमारी जो बेटिया उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती है उस पर लगने वाली सारी फीस शिवराज सरकार देगी। माता-पिता को फीस की चिन्त नहीं करनी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान रखते हुए हमारी सरकार ने पंचायत एवं नगरीय निकायों में विभिन्न पदों पर उनकी भागीदारी सुनिश्चत की है। इसी प्रकार पुलिस, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभगों में महिलाओं को विभिन्न पदों पर आरक्षण भी प्रदाय किया गया है। 

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कृषकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सम्मन निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक कृषक को एक वर्ष में 10 हजार रूपये की सम्मान निधि उनके खातों में जमा कराई जा रही है। इसी प्रकार लाड़ली बहिना योजना के तहत् 12 हजार रूपये की राशि बहिनांे के खाते में जमा होने पर एक कृषक परिवार में एक वर्ष में 22 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी पहलीवार किसी सरकार ने इतनी बड़ी राशि दी है। 

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों से निःशुल्क मिलने वाले खाद्यान, चिकित्सा सुविधा, नलजल योजना का, पेयजल, बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकें, निःशुल्क साईकिल, गणवेश आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भू-अधिकार अभियान के तहत् सभी भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण हेतु भू-खण्ड़ और सभी आवासहीन परिवारों को दो वर्ष के अंदर पक्के आवास उपलब्ध कराये जायेंगे। किसी भी आवासहीन परिवार को पक्के आवास से वंचित नहीं रखा जायेगा। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरणों की भी चर्चा की।  उन्होंने नयाखेड़ा में ग्रामीणांें की शिकायत पर उचित मूल्य की दुकान के जांच कराने के अधिकारी को निर्देश दिए। गृह मंत्री ने इस दौरान वरिष्ठ ग्रामीणजनों का शाॅल, श्रीफल एवं पुष्पहार से भी सम्मानित किया। 

उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से उनका गहरा रिश्ता है। जो स्नेह एवं प्यार उन्हें दिया है उसे वरकरार रखें क्षेत्र की समस्या उनकी समस्या है। उन्होंने कहा की क्षेत्र की सेवा के लिए परिवार के भी सभी सदस्य लगे हुए है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनके दरवाजे क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा खुले है। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेनद्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री जीतू कमरिया, सर्वश्री सुरेश गुप्ता, दीपक साहू, अतुल भूरे चैधरी, संतोष कुमार, राजपूत, श्रीमती प्रेमलता राजेश राजपूत, श्रीमती नंदिनी अशोक तिवारी, बल्ले रावत, अन्नू भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, एसडीएम दतिया श्री ऋषि कुमार सिंघई सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी आदि उपस्थित थे।

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज विकास यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे 

दतिया / मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज 14 फरवरी 2023 को जिले के प्रवास पर रहते हुए विकास यात्रा के तहत् आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।      

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 14 फरवरी 2023 को प्रातः 8.30 बजे डबरा से ग्राम लिद्यौरा दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे ग्राम लिद्यौरा पहुंचेगे और आयोजित सभा में सम्मिलित होंगे। प्रातः 10 बजे आप ग्राम कुम्हेड़ी में, प्रातः 11 बजे ग्राम महुआ में, दोपहर    12.30 बजे ग्राम केवलारी में, दोपहर 1 बजे ग्राम झड़िया में, दोपहर 1.30 बजे ग्राम रेड़ा में आयोजित नुक्कड़ सभा में सम्मिलित होंगे। सायं 7 बजे आप वार्ड नम्बर 2, 10 एवं 11 रिछरा फाटक दतिया में विकास यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि 8 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे। 

183 ग्रामों में पहुंची विकास यात्रा, जिले के 33 ग्रामों मंे आज 

दतिया / राज्य शासन की मंशा के अनुरूप में प्रदेश में रविदास जयंती के अवसर पर 5 फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा अभी तक जिले 183  गांव में पहुंच चुकी है। 14 फरवरी 2023 को जिले के 33 ग्रामों में विकास यात्रा पहुंचेगी। विकास यात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। वहीं नागरिकों में विकास यात्रा के प्रति काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।  

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2023 को जिले के दतिया विधानसभा के ग्राम लिद्यौरा, कुम्हेड़ी, महुआ, केवलारी, झड़िया और रेड़ा में यात्रा पहुंचेगी। भाण्ड़ेर विधानसभा के ग्राम बागपुरा, मद्योपुरा, तोरपथर्रा, विछरेंटा, सुनारी, नादिया, सिंहपुरा, छांचपुरा, खिरियागोपी, अजीतपुरा, पथर्रानारायण, सहजौरा और बेरछ में यात्रा पहुंचेगी। सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोबईबुजुर्ग, विडौरा, सिकरौली, चंगपुरा, महरौली, ईगुई, आलमपुर खुर्द, थरेट, पहाड़ी, टोडापहाड़, चपरा, जरोली और संेगुवा में यात्रा पहुंचेगी। उक्त ग्रामों में संवाद एवं सम्पर्क शिविर भी आयोजित होंगे। 

गृह मंत्री ने 63.33 लाख की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण 

दतिया / मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने विकास यात्रा के दौरान 63.33 लाख की लागत के निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण किया। जिसमें ग्राम लखनपुर में 4.72 लाख की लागत से सार्वजनिक स्थल का सौन्दर्यीकरण एवं पेवर ब्लाॅक, ग्राम वरधुंवा में 3.34 लाख की लागत से सीसी एवं नाली निर्माण कार्य अमित जैन के मकान से नीरज तिवारी के मकान की ओर बाया बणेश कुशवाहा का मकान, ग्राम साकुंली में 3.30 लाख की लागत से सीसी एवं नाली निर्माण कार्य शिवनारायन लोधी के मकान से मनोज लोधी के मकान की ओर, ग्राम सतलौन में 5.89 लाख की लागत से सीसी एवं नाली निर्माण सीताराम लोधी के मकान से फूल सिंह के मकान की ओर एवं प्रागी रजक के मकान से मलखान सिंह ठाकुर के मकान तक, 4.64 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य सीताराम लोधी के मकान से पुलिया की ओर, ग्राम ठकुरपरुा में 37.85 लाख की लागत से गौ-शाला निर्माण कार्य और ग्राम नयाखेड़ा में 3.59 लाख की लागत से सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण करन के मकान से रज्जू अहिरवार के मकान तक शामिल है।  


गृह मंत्री ने 51.16 लाख के इन विकास एवं निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन 

दतिया  / मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने विकास यात्रा के दौरान 51.16 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। जिसमें ग्राम जैतपुर में 5.89 लाख की लागत से सीसी रोड़ निर्माण सामुदायिक भवन के मपास सिद्धेश्वर मंदिर, ग्राम लखनपुर मेमं 5.50 लाख की लागत से नाली निर्माण वीरन राजपूत के मकान से चेतराम के मकान तक लखनपुर, ग्राम वरधुंवा में 5.75 लाख की लागत से सीसी एवं नाली निर्माण कार्य पीतम आदिवासी के माकन से गणेश आदिवासी के मकान की ओर, ग्राम सांकुली में 1.99 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य कृष्णा लोधी के खेत के पास लगे हैण्डपंप से मैन रोड़ की ओर, ग्राम सतलौन में 4.51 लाख की लागत से रपटा सह पुलिया निर्माण फुटान नाली पर, 9.96 लाख की लागत से अमृत सरोवर निर्माण बड़ी करौंदी के पास, ग्राम ठकुरपुरा मं 2.36 लाख की लागत से सीसी एवं नाली निर्माण कार्य मुख्य मार्ग कप्तान के मकान से लाल सिंह के मकान की ओर, 5.89 लाख की लगात से सीसी एवं नाली निर्माण कार्य लाल सिंह के मकान से विजय सिंह लोधी के मकान एवं गणेश मंदिर वाली गली और ग्राम नयाखेड़ा में 9.41 लाख की लागत से सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण रज्जू अहिरवार के मकान से मुख्य सड़क की ओर शामिल है। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles