बूथ स्तरीय बैठकों में हुए शामिल हुए राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश शिवपु...
बूथ स्तरीय बैठकों में हुए शामिल हुए राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती
समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
शिवपुरी /पोहरी के पूर्व विधायक व वर्तमान में उपाध्यक्ष म.प्र पाठ्य पुस्तक निगम राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नरवर के बूथ स्तरीय बैठकों में भाग लिया। भारती सर्वप्रथम के बूथ क्र.272 ग्राम नानकपुर पहुचें। जहां बूथ स्तरीय समिति के बूथ अध्यक्ष,बूथ महामंत्री व बीएलओं, आई.टी.शेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह बैस व अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पश्चात भारती ने ग्राम नानकपुर के ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुना व समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी प्रकार बूथ क्रमांक-271 बरखाड़ी, बूथ क्रमांक-270 गोपलिया, बूथ क्रमांक-273 भीमपुर, एवं नगरीय क्षेत्र नरवर के बूथ क्रमांक 264, 265, 267 एवं 268 सिकंदरपुर और नारायणपुरा में बूथ स्तरीय बैठकों में भाग लिया। बैठकों में बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से कहा की हमें भाजपा सरकार की जनहितैशी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है साथ ही हर पात्र को उसका लाभ दिलाना है,तभी हमारा बूथ सशक्त एवं मजबूत होगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी श्री पवन शर्मा, श्री अमरसिंह कुशवाह, श्री सूरजसिंह मीणा, श्री बलवीर रावत,श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर, श्री कुबेर कुशवाह, श्री गिर्राज बाथम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
No comments