Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

विधानसभा चांचौडा में विकास कार्यो का किया गया लोकार्पण

  विधानसभा चांचौडा में विकास कार्यो का किया गया लोकार्पण विकास यात्रा के दौरान कलश यात्रा निकाली गयी गुना /राज्‍य शासन के निर्देशानुसार 05 फ...

 



विधानसभा चांचौडा में विकास कार्यो का किया गया लोकार्पण

विकास यात्रा के दौरान कलश यात्रा निकाली गयी

गुना /राज्‍य शासन के निर्देशानुसार 05 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्राओं का प्रदेशव्‍यापी आयोजन किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए० के मार्गदर्शन में आज विकास यात्रा ग्राम पंचायत खातोली से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत अजगरा में समाप्ति हुई। जिसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत के 18 ग्रामों में कुल 20 कि.मी. की यात्रा तय की गई। यात्रा ग्राम पंचायत खातोली से प्रारंभ हुई। उसके पश्चात् ग्राम पंचायत बीजनीपुरा पहुंची। जिसके बाद ग्राम पंचायत जयसिहपुरा, पटोंदी, कोलूआ, घांटाखेडी,  चीतोडा से होती हुई। ग्राम पंचायत अजगरा में जाकर समापन हुआ। इस दौरान ग्राम खतोली जनपद चाचौड़ा मैं विकास यात्रा श्रीमती ममता मीणा, किसान मोर्चा के अध्‍यक्ष श्री अनिरूद्ध मीना के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई एवं विकास की दीवार के माध्यम से गांव में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी दी गई तथा सामुदायिक स्वच्छता परिसर राशि 344000 का भूमि पूजन किया गया। 

कार्यक्रम में जिले से उपस्थित जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, एसडीओ जल संसाधन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। विकास यात्रा में सेक्टर प्रभारी, यात्रा प्रभारी एवं सहायक यात्रा प्रभारी रहे। इस दौरान निर्माण कार्यों का लोकार्पण/ शिलान्यास  जनप्रतिनिधि द्वारा किया। विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत खातोली में सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया गया। जिसकी लागत राशि 3.44 लाख रूपये है। ग्राम पंचायत जयसिहपुरा में सामुदायिक स्वच्छता परिसर जिसकी लागत 3.44 लाख रूपये है, का लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत चीतोडा में सार्वजनिक कूप निर्माण  जिसकी लागत 9.66 लाख रूपये है, का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत अजगरा में सार्वजनिक स्वच्छता परिसर जिसकी लागत 3.44 लाख रूपये है, का भूमिपूजन किया गया। 

विकास यात्रा के दौरान पेंशन, पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, एवं प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, युवा संवाद, कलश यात्रा भी निकाली गई। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles