Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शासन की योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हर स्तर पर हितलाभ का वितरण किया जा रहा है- राज्यमंत्री धाकड़

विधानसभा क्षेत्र पोहरी विकास यात्रा शासन की योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हर स्तर पर हितलाभ का वितरण किया जा रहा है- राज्यमंत्री धाकड़...










विधानसभा क्षेत्र पोहरी विकास यात्रा

शासन की योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हर स्तर पर हितलाभ का वितरण किया जा रहा है- राज्यमंत्री धाकड़

शिवपुरी/ लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने आज पोहरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों दौरा कर विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जगह-जगह कलश यात्राएं भी आयोजित की गई। जिनमें मंत्री सुरेश धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन हुए। 

राज्यमंत्री श्री धाकड़ ने आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांव, गरीब और किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं के पात्रताधारियों को समय पर हितलाभ मिले इसके लिए प्रदेश में विकास यात्रा की शुरूआत की गई है। विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम और योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण हर स्तर पर किया जा रहा है। 

राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने इस मौके पर योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियो को प्रतीक स्वरूप हितलाभ का वितरण किया। जिसमें दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन, पीएम स्वनिधि, कर्मकार मण्डल, प्रधानमंत्री आवास योजना, पथ विक्रेता कार्ड, खाद्यान्न पर्ची आदि शामिल है। जनपद पंचायत पोहरी अंतर्गत आने वाले रूट चार्ट के अनुसार आज ग्राम खौदा, बीलबरामाता, खरई जालिम, बागौदा, फुलीपुरा एवं धतूरा ग्रामों का भ्रमण किया गया। 


लोकार्पण, शिलान्यास

लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश धाकड सहित अन्य अतिथियों के द्वारा ग्राम पंचायत खौदा में 7 लाख 80 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे आंगनवाड़ी भवन खैरपुरा का भूमिपूजन, ग्राम गूगरगांव में 3 लाख 89 हजार रूपए की राशि से तालाब जीर्णोद्वार कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत बीलवरमाता में 33 लाख 46 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे तालाब निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 3 लाख 53 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत खरईजालिम में 3 लाख 26 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सीसी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत बागौदा में 9 लाख 68 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे खैरे वाले नाले पर रपटा निर्माण कार्य का लोकार्पण, 10 लाख 56 हजार रूपए की राशि से शासकीय माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री बॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत फुलीपुरा में 94 हजार की राशि से निर्मित होने वाली पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ग्राम विजौरा में 92 हजार रूपए की राशि से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत धतूरा में 4 लाख 88 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सीसी निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 3 लाख 53 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमिपूजन किया।                                                                                                                                                    

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles