Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

अब हवाई पट्टी के विस्तार का मार्ग खुलेगा

अब हवाई पट्टी के विस्तार का मार्ग खुलेगा  दतिया / दतिया स्थित हवाई पट्टी की 26 हैक्टेयर जमीन पर स्वामित्व को लेकर एक सिविल दावा न्यायालय रोह...








अब हवाई पट्टी के विस्तार का मार्ग खुलेगा 

दतिया / दतिया स्थित हवाई पट्टी की 26 हैक्टेयर जमीन पर स्वामित्व को लेकर एक सिविल दावा न्यायालय रोहित श्रीवास्तव, जिला न्यायालय दतिया के न्यायालय में वर्ष 2012 से गोविन्द गौ-शाला द्वारा लगाया गया था। दस वर्षो की सुनवाई के बाद प्रभारी अधिकारी एवं दतिया तहसीलदार श्री बीएम कुशवाहा द्वारा रिकार्ड रूम में पुराने खसरा, दस्तावेज, प्रकरणें को मान्नीय न्यायलय में प्रस्तुत किया। लंबे चले प्रतिपरीक्षण में शासन का पक्ष शासकीय अभिभाषक श्री मनोज चैहान द्वारा रखा जाकर लगभग 13 करोड़ की बेशकीमती भूमि पर शासन को सफलता प्राप्त हुई है। 

तहसीलदार श्री कुशवाहा ने बताया कि अब हवाई पट्टी के विस्तार का मार्ग खुलेगा। जिससे भविष्य में बड़े यात्री विमान भी उतर सकेंगे।

खुशियों की दांस्ता 

नवनीत के लिए विकास यात्रा खुश्यिां लेकर आई 

 दतिया / जिले में संचालित विकास यात्रा लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आई है। जिले की सेवढ़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत देवपुरा के ग्राम रनियापुर निवासी श्री नवनीत प्रजापति को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के प्रमाण-पत्र के साथ पशुपालन क्रेडिट कार्ड पर 18 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदाय की। 

श्री नवनीत ने बताया कि विकास यात्रा उन जैसे पशुपालकों के लिए खुश्यिां लेकर आई है। यात्रा के दौरान पशु क्रेडिट कार्ड पर मिली 18 हजार की आर्थिक सहायता उसके पशुपालन के व्यवसाय को आगे बढ़ाने मे मदद्गार साबित होगी। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा का आयोजन राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है। नवनीत ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति आभार भी व्यक्त्त किया

खुशियों की दांस्ता 

विकास यात्रा से नागरिकों को मिल रहा सीधा लाभ 

दतिया / राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिलें में भी रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा का लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। सेवढ़ा जनपद पंचायत के बिसौर के श्री सुमित शर्मा ने बताया कि विकास यात्रा का लोगांे को उन्हें भी सीधा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा के दौरान आयोजित संवाद एवं सम्पर्क शिविरों के माध्यम से जहां योजनाओं की जानकारी मिल रही है। वहीं अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे है और लोगों को योजनाआंे का लाभ भी दे रहे है। उन्होंने बताया कि ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो विकास यात्रा में काम नहीं कर रहे है उनके विरूद्ध कार्यवाही भी हो रही है। श्री सुमित शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की यात्रायें आगे भी निरंतर जारी रहे। 

                                                 

                                           

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles