Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भाजपा का स्थापना दिवस आज, 14 अप्रैल तक चलेंगे सेवा कार्य : राजू बाथम

  शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। साथ ही स्थापना दिवस से सेवा कार्य चालू हो जाएगे जो 14 अप्रैल तक चलेंग...

 


शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। साथ ही स्थापना दिवस से सेवा कार्य चालू हो जाएगे जो 14 अप्रैल तक चलेंगे। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर टीवी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दिन सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का का संबोधन होगा। 7 अप्रैल को युवा मोर्चा द्धारा चिकित्सा शिविर, रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन, सहभोज, स्वछता का आयोजन होगा 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्धारा आत्मनिर्भर भारत के तहत जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु केंद्र पर सम्मेलन कर जागरूक करना एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही सिकल सेल वाले क्षेत्र (प्रदेश) में चिकित्सा शिविर लगाकर परीक्षण एवं पता लगाने एवं जागरुकता का कार्य किया जाएगा। 9 अप्रैल को किसान मोर्चा द्धारा प्राकृतिक खेती पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 10 अप्रैल महिला मोर्चा द्धारा अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभोज, 11 अप्रैल को ज्योतिराव फुले जी की जयंती मनाई जाएगी। 12 अप्रैल चिकित्सा शिविर और स्वछता अभियान चलेगा। 13 अप्रैल को जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। 14 अप्रैल को बाबा साहिब अंबेडकर जयंती मनाई
जाएगी।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles