Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् विशेष रथ द्वारा गांव-गांव जाकर जानकारी दे रहा है

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् विशेष रथ द्वारा गांव-गांव जाकर जानकारी दे रहा है  दतिया / मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार प्रदेश मंे मुख्य...




मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् विशेष रथ द्वारा गांव-गांव जाकर जानकारी दे रहा है 

दतिया / मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार प्रदेश मंे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत् मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् विशेष रथ द्वारा गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिसके तहत् दतिया जिले में 6 अप्रैल 2023 को विशेष रथ द्वारा ग्राम बसवाहा, मलखानपुर, सुजेड़, खिरिया खोंदस, सुजेड़ में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामवासियों को जानकारी दी। जानकारी में बताया जा रहा है कि इस योजना से महिालाओं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह मुख्मयंत्री की महत्वकांक्षी योजना है।  

29वीं वाहिनी बिसवल दतिया में हुआ पौधरोपण 

दतिया  / जिला स्तर पर दतिया गौरव दविस के अनुक्रम में आज गुरूवार को 29वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल दतिया में नवागत सेनानी श्री मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारीगण द्वारा वाहिनी परिसर में क्वाटर गार्ड व उसके आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण कार्य किया गया। जिसके अंतर्गत/तहत् विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उप सेनानी श्री देवन्द्र सिंह सिरौलिया, सहायक सेनानी श्री सुबोध लोखण्ड़े, क्वा.मा. श्री सुनील शुक्ला, निरी. श्री वृषभान पटवा, उनि श्री मलखान गुर्जर, उनि श्री संतोष सेन, उनि श्री जगदीश सिंह, उनि. श्री बलराम शाक्य एवं वाहिनी के समस्त शासकीय सेवक उपस्थित रहे। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles