Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रभावित न हों – संभागीय आयुक्त सिंह

  हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रभावित न हों – संभागीय आयुक्त श्री सिंह  चिकित्सकों की हड़ताल के दृष्टिगत आयुक्त ने ली बैठक  ग्वालियर/ स...

 हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रभावित न हों – संभागीय आयुक्त श्री सिंह 

चिकित्सकों की हड़ताल के दृष्टिगत आयुक्त ने ली बैठक 

ग्वालियर/ संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह ने एक मई से चिकित्सकों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए संभागीय आयुक्त निवास कार्यालय पर मेडीकल कॉलेज के डीन एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रभावित न हों, इसके पुख्ता प्रबंधन के भी निर्देश दिए। 


संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डीन मेडीकल कॉलेज, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ, प्राचार्य आयुष कॉलेज, अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सा समूह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह ने डीन मेडीकल कॉलेज और संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवा से कहा है कि वे चिकित्सकों के समूह से संवाद करें और हड़ताल के कारण चिकित्सकीय सेवाएँ प्रभावित न हों, इस संबंध में विस्तार से चर्चा करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएँ बहाल रहें, इसके लिये पुख्ता प्लानिंग कर सभी प्रबंधन समय रहते पूरे किए जाएं। 

संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह ने बैठक में यह भी निर्देशित किया है कि हड़ताल के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिलें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles