Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सीएम हेल्प लाइन के प्रति उदासीन अधिकारियों के रवैये पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

  सीएम हेल्प लाइन के प्रति उदासीन अधिकारियों के रवैये पर कलेक्टर श्री सिंह ने जताई नाराजगी 10 अधिकारियों को पत्र लिख कर किया आगाह 3 दिन के भ...

 सीएम हेल्प लाइन के प्रति उदासीन अधिकारियों के रवैये पर कलेक्टर श्री सिंह ने जताई नाराजगी

10 अधिकारियों को पत्र लिख कर किया आगाह 3 दिन के भीतर शिकायतों का कराएँ संतुष्टि परक निराकरण

ग्वालियर/ सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के प्रति उदासीनता बरत रहे अधिकारियों के रवैये पर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सख्त नाराजगी जताई है।  इस कड़ी में 10 अधिकारियों को पत्र लिखकर तीन दिवस के भीतर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि परक निराकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।


कलेक्ट्रेट की लोकसेवा प्रबंधन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए पत्र के जरिए आगाह किया गया है, उनमें नगर निगम के सीवर सेल नोडल अधिकारी श्री जगदीश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण विभाग श्री एच बी शर्मा, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्रीमती कृति दीक्षित त्रिपाठी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती उषा शर्मा, सहायक यंत्री प्रकाश व्यवस्था नगर निगम श्री देवी सिंह राठौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एचके सिंह, एपीओ डूडाश्री ए एस डंडोतिया,  कार्यपालन यंत्री पेयजल नगर निगम श्री संजय सिंह सोलंकी,  नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री भीम सिंह तोमर शामिल हैं।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles