Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जौरा, कैलारस और पहाडगढ़ क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने जौरा, कैलारस और पहाडगढ़ क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र...


कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने जौरा, कैलारस और पहाडगढ़ क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरार, सेन्ट्रल बैंक जौरा में किया निरीक्षण 


मुरैना /कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने बुधवार को जौरा, कैलारस और पहाडगढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना लाड़ली बहना योजना का चल रहे कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरार, सेन्ट्रल बैंक कैलारस और जौरा का औचक निरीक्षण किया। भ्रमण के समय जिला पंचायत के सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं मैदानी कर्मचारी मौजूद थे।        


कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने जौरा, कैलारस, छैरा गांव में विकास कार्य, लाड़ली बहना योजना कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कलेक्टर ने कैलारस ब्लॉक के ग्राम बेहरारा, सागोरिया, बेहरारा माता के समीप प्रस्तावित स्टॉप डेम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया कि डेम की डीपीआर ई.एन.सी.डब्ल्यू.आर.डी. भोपाल में आज दिनांक तक लंबित है, जो मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा में है। डेम की स्थिति के लिये कार्यपालन यंत्री डब्ल्यू.आर.डी. से चर्चा किये जाने को कहा गया है। साथ ही वहां पर बने उद्यान में वृक्षारोपण में लगाये गये पौधों के लिये पानी के लिए 50 हजार लीटर वाली टंकी निर्माण की मांग की गयी। उद्यान के चारों तरफ वाउण्ड्रीवाल किये जाने की की मांग ग्रामीणों ने रखी। जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मौके पर निर्देश दिये। वहीं वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर बाउण्ड्रीवाल का प्रस्ताव भेजने की बात कही। इस उद्यान में 2 कि.मी. की सड़कों का स्टीमेट ई.एन.सी. आर.ई.एस. भोपाल में स्वीकृत के लिये लंबित है, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस से चर्चा कर प्रस्ताव शासन को पुनः भेजा जाये, ताकि राशि स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके।  


कलेक्टर ने किया निरार सामुदायिक स्वच्छता केन्द्र का निरीक्षण 

कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में नाई की दुकान संचालित पाई गई। दुकान संचालक से अनुबंध, किरायानाम के बारे में पूंछा गया तो बताया कि मैं ग्राम पंचायत सरपंच के कहने पर दुकान का संचालन कर रहा हूँ। इस पर कलेक्टर ने तत्काल पंचायत सचिव एवं सरपंच को कारण बताओ जारी किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को सामुदायिक स्वच्छता केन्द्र की साफ-सफाई, टायलेट चालू रहे, इसके प्रबंध करने के निर्देश दिये। 

कलेक्टर ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया कैलारस का किया निरीक्षण 

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना के आवेदनों की ई-केवायसी का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इस कार्य का कलेक्टर ने बुधवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया कैलारस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लाडली बहना योजना के अन्तर्गत ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, डीबीटी के कार्य अवलोकन किया। मौके पर पाया गया कि बैंक में योजना से संबंधित हेल्प डेस्क, बेनर नहीं लगे तथा पेयजल की व्यवस्था भी नहीं पायी गयी। जिस पर कलेक्टर ने शाखा प्रबंधक को तत्काल पेयजल व्यवस्था एवं हेल्पडेस्क, बेनर लगाये जाने के निर्देश दिये। 

कलेक्टर ने जौरा भारतीय स्टेट बैंक का किया औचक निरीक्षण 

कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने भ्रमण के समय भारतीय स्टेट बैंक जौरा में लाड़ली बहना योजना के तहत ई-केवाईसी आधार लिंकेज के कार्य का अवलोकन किया। मौके पर डीबीटी के संबंध में पूरी जानकारी ली। जिस पर कर्मचारी ने बताया कि एक फार्म भरने में करीब 4-5 मिनट का समय लगता है। मौजूदा लाभार्थियों से भी चर्चा की गई। मौके पर पाया गया कि योजना से संबंधित हेल्प डेस्क का बैनर बैंक में नहीं लगा था। तथा पेयजल की व्यवस्था भी नहीं पायी गयी थी, जिस पर शाखा प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार अहिरवार को पेयजल स्थापित करने के निर्देश दिये। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles