Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आत्मनिर्भर बनो और आगे बढ़ो यह दुनिया तुम्हारी है- मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

आत्मनिर्भर बनो और आगे बढ़ो यह दुनिया तुम्हारी है-  मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया स्व सहायता समूह की महिलाओं को किया संबोधित शिवपुरी / महिलाएं आ...


आत्मनिर्भर बनो और आगे बढ़ो यह दुनिया तुम्हारी है-  मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

स्व सहायता समूह की महिलाओं को किया संबोधित



शिवपुरी / महिलाएं आज किसी से कम नहीं है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आत्मनिर्भर बनो और आगे बढ़ो। यह दुनिया तुम्हारी है। यह महिलाओं का समय है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में स्वाबलंबी हो रही है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की जिला स्तरीय साधारण सभा की बैठक कमला हेरिटेज होटल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी शामिल हुई और उन्होंने महिलाओं से संवाद किया।


तीन बैंक सखियों को प्रदाय की स्कूटी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने तीन बैंक सखियों कविता धाकड़, बती आदिवासी, सपना आदिवासी को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की। उन्होंने स्कूटी की चाबी सौंपते हुए कहा कि अब अपने काम के लिए इसी स्कूटी से जाना शुरू करो। आगे भी जो समूह अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा आज लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। किसी दुर्घटना में या अन्य किसी कारणवश मृत्यु होने पर संबंधित व्यक्ति के परिजन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी एन आर एल एम के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव उपस्थित रहे।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles