Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भाजपा नहीं सिंधिया के इशारे पर चलते हैं संजू-तुलसी

  भाजपा नहीं सिंधिया के इशारे पर चलते हैं संजू-तुलसी गुना। दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे मध्यप्रदेश ...

 भाजपा नहीं सिंधिया के इशारे पर चलते हैं संजू-तुलसी

गुना। दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया और तुलसीराम सिलावट पर जयवर्धन सिंह ने तंज कसा है। राघौगढ़ विधायक ने कहा है कि दोनों ही मंत्रियों में स्व-विवेक नहीं है।


गुना में बाल कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए राघौगढ़ विधायक ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पारम्परिक रूप से पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया को निशाने पर लिया। सवालों के क्रम में तुलसीराम सिलावट का भी जिक्र आया। दोनों ही मंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाजी पर जवाब देने के लिए जयवर्धन सिंह उत्साहित नजर आए। उन्होंने सिसौदिया और सिलावट को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर चलने वाला राजनेता बताया। जयवर्धन सिंह ने यहां तक कह दिया कि सिंधिया कहेंगे तो दोनों ही मंत्री कुर्सी से उठ जाएंगे और जब आदेश मिलेगा तो कुर्सी पर बैठ भी जाएंगे। सिसौदिया और सिलावट महल के आदेश पर चलते हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा करते हुए जयवर्धन सिंह ने स्पष्ट किया है कि टिकट वितरण को लेकर सभी क्राइटेरिया पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ तय करेंगे। हालांकि साल 2023 के अंत में शुरु हो रहे चुनावी समर में जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया है। खासकर, ग्वालियर चम्बल संभाग की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना जताते हुए जयवर्धन सिंह ने उपचुनावों का हवाला दिया है। जिसमें मुरैना और ग्वालियर क्षेत्र में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जयवर्धन ने भाजपा के बड़े नेताओं पर तंज कसते हुए कहा है कि जब विधानसभा के चुनाव आएंगे तो यह नेता न तो प्रशासन के पीछे छिप सकेंगे और न ही पुलिस के पीछे। धन-बल भी इन्हें हार से नहीं बचा पाएगा। किसानों की वर्तमान स्थिति पर भी जयवर्धन सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार को इस मुद्दे पर भी नाकाम बताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार एमएसपी घोषित तो कर देती है, लेकिन मंडियों में उसके मुताबिक खरीदी नहीं हो रही है। इसके चलते किसानों में भारी आक्रोश है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles