Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जनसेवा, सामाजिक योगदान ,के लिए जानकी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता को मिला डॉक्टरेट अवार्ड

  जनसेवा, सामाजिक योगदान ,के लिए जानकी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता को मिला डॉक्टरेट अवार्ड द मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ...

 



जनसेवा, सामाजिक योगदान ,के लिए जानकी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता को मिला डॉक्टरेट अवार्ड

द मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा भव्य समारोह में हुए सम्मानित

शिवपुरी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के माध्यम से लगातार सोपान स्थापित कर रहे जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय (वर्ल्ड रिकॉर्ड सुंदरकांड संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को दिल्ली में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है। मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा विगत दिवस दिल्ली में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था जिसमें जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत और प्रवक्ता रमन अग्रवाल संगठन की ओर से सम्मिलित हुए थे जहां पर उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दिल्ली में सम्मान की खबर मिलने के बाद शिवपुरी में जानकी सेना संगठन कार्यालय पर जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। सम्मान प्राप्त करने के बाद विक्रम सिंह रावत ने कहा कि यह सम्मान पूरे जानकी सेना संगठन को समर्पित है उन्होंने कहा कि जानकी सेना संगठन के प्रत्येक सदस्य की मेहनत का ही यह परिणाम है कि संगठन प्रगति की ओर लगातार अग्रसर है। डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजे गए जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को सोशल साइट और फोन के माध्यम से लोगों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करने का सिलसिला लगातार जारी है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles