Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नगर वासियों से डोर टू डोर जाकर सुनीं समस्यायें

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नगर वासियों से डोर टू डोर जाकर सुनीं समस्यायें  दतिया / मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि व...



गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नगर वासियों से डोर टू डोर जाकर सुनीं समस्यायें 

दतिया / मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज दूसरे दिन शनिवार को दतिया नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 14 और 19 का भ्रमण कर वार्डवासियों की समस्याओं को सुनां और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दतिया को निराकरण के आवश्यक निर्देश भी दिए। 

डॉ. मिश्र ने वार्डवासियों से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी एवं चर्चा करते हुए योजनाओं के मिले लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि सभी महिलायें लाड़ली बहना योजना का फार्म भर लें। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री श्री चौहान की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना की पहली किश्त 1 हजार रूपये मुख्यमंत्री श्री चौहान 10 जून को खाते में स्ािानांतरित करेंगे। 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढंेगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, सीएमओ श्री अनिल दुबे वार्डो के पार्षदगण भी उपस्थित थे। 


पुरासंपदा पर केंद्रित अपनी विरासत प्रदर्शनी का आयोजन हुआ दतिया / मां पीतांबरा के प्राकट्य उत्सव एवं दतिया गौरव दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विगत दिवस 14 अप्रैल 2023 को शासकीय हाई स्कूल सिविल लाइन परिसर में पुरा संपदा वस्तुओं की एक प्रदर्शनी हमारी विरासत का आयोजन किया गया । जिसमें प्राचीन वस्तुओं का दर्शन एवं उनके बारे में विस्तार से जानकारी नई पीढ़ी को दी गई जिसे व्यक्तिगत रूप से संग्रह कर्ता द्वारा प्रदर्शित करते हुए दर्शको को दी गई। 

विरासत प्रदर्शनी के साथ ही एक परिचर्चा का आयोजन भी इस अवसर पर किया गया। जिस का विषय था पुरा संपदा के प्रति हमारी संवेदनशीलता जिसमें संबंधित विषय के विद्वान जनों ने अपना  अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने घरेलू विरासत को संजोने पर संग्रह कर्ताओं को कहा कि वह अपनी इन अमूल्य बस्तुओ को संभालकर रखे क्योकि आने वाली पीढ़ी अब इन सब चीजों से दूर होती जा रही है ऐसे में आपका दायित्य बनता है आमंत्रित विद्वानों में डॉ एसके दुबे पूर्व पुरातत्व अधिकारी डॉक्टर उमा पाराशर संगृहालयअध्यक्ष राजकीय संग्रहालय झांसी इतिहासकार रामप्रकाश गुप्त चिरगांव रवि ठाकुर विनोद मिश्र ने अपने विचार प्रस्तुत कर लोगों को धरोहर संरक्षण हेतु कार्य करने को मर्गदर्षित किया।  

प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 11  बजे से सायं 4  बजे तक किया गया जिसमें राधाबल्लभ् मिश्र गोविंद निवास से यशदेव सिंह,  रतन सोनी, नामदेव रतनानी, केशव यादव उनाव, सुशांत दुबे, नारायण सिंह कुशवाह, वी पी सेन, महाराज अरुनादत्त जू देव, व पुजारी गोविंद विहारी भांडेर ने अपनी अपनी घरेलू सामग्री जो अब विरासत है को रखा और प्रदर्शित किया। संगीत गुरुकुल दतिया के लोक वाद्य आकर्षण का केंद्र रहे बही दतिया नरेशो की तलवारे भी काफी सराही गई प्रदर्शनी में 76  वर्षीय राधा बल्लभ मिश्र से कलेक्टर श्री कुमार ने काफी चर्चा की श्री मिश्र के संग्रह को इनके पूरे परिवार ने सहभागिता कर प्रस्तुत किया अन्य संग्रह कर्ताओं में मिलिंद मिश्र संगीत गुरुकुल कल्याण सिंह पटवा  दतिया ने अपनी अमूल्य वस्तुये रखी। आयोजन में जिला पंचायत के सी ई ओ कमलेश भार्गव। बिनीत त्रिपाठी, श्रीमती सफलता दुबे, दीक्षा सिंह रोशन जहाँ, राज नारायण बोहरे डॉ आर पी गुप्त उपस्थित रहे संचालन मनोज दुवे ने व आभार संयोजन कर रहे विनोद मिश्र ने किया उक्त आयोजन जिला प्रशासन दतिया नगर पालिका दतिया द्वारा एवं जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद दतिया द्वारा किया गया। अन्य व्यवस्थाओ में अश्वनी ठाकुर ऋषिराज मिश्र हर्षा अग्रवाल रवि भूषण खरे, पंकज समाधिया, अभिराम शर्मा आदि ने कार्य किया


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles