Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

महिला की गला रेतकर हत्या

  महिला की गला रेतकर हत्या सरस्वती बिहार कॉलोनी में बीती रात की घटना  पवन कुशवाह  गुना।  शहर की सरस्वती बिहार कॉलोनी में गला रेंतकर महिला की...

 महिला की गला रेतकर हत्या

सरस्वती बिहार कॉलोनी में बीती रात की घटना


 पवन कुशवाह  गुना।  शहर की सरस्वती बिहार कॉलोनी में गला रेंतकर महिला की हत्या का सनसनीखेच मामला सामने आया है। घटना बीती रात की है। मृतक महिला का बेटा जब रात को घर पहुंचा तो मां को लहूलुहान हालत में देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनो ने दो लोगो पर आशंका जताते हुए हत्या के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से धमनार की रहने वाली किरण वाई अहिरवार (४२) दो दिन पहले ही सरस्वती बिहार कालोनी में अपने दो बेटों के साथ किराए के कमरे में रहने आई थी। यहीं बीती रात उसकी हत्या कर दी गई। मृतक किरण बाई  के बेटे जीतू अहिरवार ने बताया कि वो रात को जब काम से वापस घर लोटा तो कमरे में मां लहु लुहान अवस्था में पड़ी थी। उसका गला कटा हुआ था। जिससे खून बह रहा था। उसके मुताबिक कैदारी धाकड़ व उसके मौसा संंतोष अहिरवार का  घर आना-जाना था। शाम को भी कैदारी कमरे पर आया था, इसका मोबाइल भी वहीं मिला है। वहीं घटना के बाद से दोनों का पता नहीं है। जीतू ने कैदारी और संतोष पर ही उसकी मां को मारने के आरोप लगाए हैं। जीतू के पिता की मौत भी १२ साल पहले हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग की कायमी कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles