Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

  ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न शिवपुरी।विगत दिवस ब्राह्मण समाज समिति द्वारा आयोजित 10वाँ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन गांधी पार्क...

 ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न





शिवपुरी।विगत दिवस ब्राह्मण समाज समिति द्वारा आयोजित 10वाँ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन गांधी पार्क मैदान में आयोजित किया गया.

28 मई को महिला संगीत का आयोजित किया गया इसमे मुख्यातिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज रामजी व्यास थी.महिला संगीत मे अनेक महिलाओं ने नृत्य-गायन कर  श्रेष्ठ प्रस्तुत दी.

29 मई को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नरेन्द्र बिरथरे के मुख्यातिथि एवं नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज रामजी व्यास के विशिष्ट आतिथ्य मे ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन आरंभ हुआ.

  संयोजक राजेंद्र पिपलोदा  सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष   राजू दुबे "खजूरी " ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ,सांसद प्रतिनिधि एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के संरक्षक ं   रामजी व्यास ने सभी अतिथियों एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति  के सभी सदस्यों का पुष्प हार पहनाकर  स्वागत किया  और हार्दिक आभार व्यक्त किया. 

ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि एवं विवाह समिति के संरक्षक  रामजी व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा की पूरे प्रदेश में शिवपुरी ब्राह्मण समाज का नाम अपने अपने कार्यों से विशिष्ट रूप में लिया जाता है लिया जाता है. विवाह सम्मेलन ,परिचय सम्मेलन ,प्रतिभा सम्मान भगवान परशुराम जयंती समारोह सहित बच्चों की पढ़ाई मे सहयोग ओर योगदान देना और अन्य सामाजिक कार्यो मे महत्वपूर्ण योगदान देना प्रमुख है.यही कारण है कि संपूर्ण प्रदेश मे शिवपुरी के ब्राह्मण समाज का नाम रोशन है इसके लिए संपूर्ण शिवपुरी जिले के ब्राह्मण समाज की एकता संपूर्ण प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है या उपस्थित सभी ब्राह्मण समाज के माता और बहनों आपने इससे समग्र सम्मेलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया मैं हृदय से आप सबका आभारी हूं .

संयोजक राजेंद्र पिपलोदा ने अपने संबोधन में कहा की   समाज के सभी कार्यों में रामजी व्यास जी  ने तन मन धन से सहयोग किया है शिवपुरी ब्राह्मण समाज में उनका बहुत आदर है शिवपुरी ही नही पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज में बहुत आदर है  समाज के वह गौरव है रामजी व्यास ,सभी समाज के बंधुओं आपने हमेशा अपना आर्शीवाद हमे दिया है मै आप सभी का आभारी हुँ.

 म.प्र. शासन के मंत्री सुरेश राठखेडा ने  उपस्थित होकर  ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद लिया और वर-वधू को आशीष दिया

सभी सभी ब्राह्मण समाज ने वर-वधुओ को आर्शीवाद  प्रदान किया गया

संरक्षक राम जी व्यास ,संयोजक राजेंद्र पिपलोदा, विवाह समिति के अध्यक्ष  राजू दुबे "खजूरी "सहित सभी सदस्यों ओर समाज के गणमान्य बंधुओं ने शिवपुरी में  ब्राह्मण वाटिका निर्माण का संकल्प  लिया .जिसमे पूरे जिले के ब्राह्मण समाज के सहयोग से ब्राह्मण वाटिका का निर्माण किया जाएगा

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles